बिहार चुनाव में एक बड़ी घटना घटने वाली है. खबर है कि कल पटना में सभी राजनीतिक दल पेड न्यूज के खिलाफ संयुक्त पत्रकार वार्ता करने जा रहे हैं. राजनीतिक दलों की तरफ से सभी मीडिया संस्थानों को एक प्रेस रिलीज द्वारा सूचित कर दिया गया है कि वे अपने पत्रकार व फोटोग्राफर को कल आईएमए हाल, गांधी पैदमान के पास, पटना में भेज दें. देखते हैं, इस प्रेस कांफेंस का कितना असर पड़ता है मीडिया मालिकों पर, और खुद नेताओं पर. क्योंकि खुलेआम प्रेस कांफ्रेंस में कही गई बातों को अक्सर दीवार व परदे के पीछे झुठला-भुला दिया जाता है. फिलहाल यहां हम वो प्रेस रिलीज प्रकाशित कर रहे हैं जो सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से मीडिया संस्थानों के पास भेजा गया है.
-प्रेस विज्ञप्ति-
हम सभी राजनीतिक दल महसूस करते हैं कि हाल के वर्षों में ख़बरों की ख़रीद-बिक्री की एक ग़लत परंपरा शुरू हुई है, जिससे राजनीतिक माहौल तो प्रदूषित हुआ ही है, लोकतंत्र के लिए ख़तरा भी खड़ा हो गया है। ख़ास तौर पर चुनाव के दौरान इस तरह के कारोबार की वजह से धनबल का प्रभाव बढ़ता है और भ्रामक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार की वजह से मतदाता दिग्भ्रमित होते हैं।
अत: हम सभी दलों ने पेड न्यूज़ की प्रवृत्ति का विरोध करने और इस पर तत्काल रोक लगाने की अपील करने के उद्देश्य से एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने का फैसला किया है। आपसे अनुरोध है कि इसके व्यापक कवरेज के लिए अपने संवाददाता/कैमरा टीम को भेजने की कृपा करें।
धन्यवाद्।
स्थान-आईएमए हॉल, गाँधी मैदान के पास, पटना
दिनांक-13 अक्टूबर, 2010
समय-सुबह 11 बजे
-हस्ताक्षर- राजनीतिक दल का नाम












deepak khokhar, Rohtak,09991680040
October 13, 2010 at 3:13 pm
This formula is great. All the parties if doing it in a honestly manner, then they are welcome. This formula should apply in all the states.