Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पेड न्‍यूज को मारना होगा, नहीं तो ये हमारी पत्रकारिता को मार डालेगी : मधुकर उपाध्‍याय

: गोरखपुर जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह : पत्रकारिता की उम्मीद और भरोसा स्थापितों से नहीं, नये व युवा पत्रकारों से है। हमें पेड न्यूज को मारना होगा, नहीं तो यह हमें और हमारी पत्रकारिता को मार देगी। उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार मधुकर उपाध्याय ने गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) की 12वीं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधन के दौरान व्यक्त किया।

: गोरखपुर जर्नलिस्‍ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह : पत्रकारिता की उम्मीद और भरोसा स्थापितों से नहीं, नये व युवा पत्रकारों से है। हमें पेड न्यूज को मारना होगा, नहीं तो यह हमें और हमारी पत्रकारिता को मार देगी। उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार मधुकर उपाध्याय ने गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) की 12वीं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधन के दौरान व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता के समक्ष प्रायोजित समाचार (पेड न्‍यूज) सबसे बड़ा संकट है, सवाल इसको नकारने का नहीं, इसको स्वीकारने का है, जो कहीं ना कहीं यह बताता है कि हम बिक सकते हैं। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पूर्व तमिलनाडु में कवर न्यूज (लिफाफे में पैसे के साथ न्यूज) का चलन था, बाद में इसे हिन्दु अखबार ने नये युवा पत्रकारों के दम पर इसका प्रतिकार किया। उन्होंने कहा कि हमें आत्मश्लाघा से बचना होगा। गांधी जी जीवन पर्यन्त इस बात से डरे कि कहीं लोग उन्हें भगवान न मान लें।

इसके पूर्व सरस्वती वंदना के उपरान्त पत्रकारिता के शलाका पुरूष श्री उपाध्याय ने गोरखपुर क्लब परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण व प्रतिभा सम्मान के दौरान उपस्थित 365 सदस्यों को पत्रकारिता के संकल्पों की शपथ दिलायी और अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार और गोरखपुर दूरदर्शन के पूर्व केन्द्र निदेशक डा. उदयभान मिश्र को साहित्यकार बाबू हरिहर सिंह स्मृति लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड, सरस्वती शिशु मंदिर गोरखपुर में 5 दशक तक अध्यापन कार्य कर समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाले अवकाश प्राप्त आचार्य जगदीश सिंह को डा. सुरति नारायण मणि त्रिपाठी स्मृति लाइफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड, वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डा. रूप कुमार बनर्जी, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम जायसवाल एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वेटेरन एथलीट एसके तिवारी को पत्रकार दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव स्मृति प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार, व्यंग्‍य लेखक तथा पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रणविजय सिंह ने कहा कि पत्रकार को अपनी निष्पक्षता बनाये रखनी होगी। प्रलोभन चाहे प्रशंसा का हो या धन हो, हमेशा गलत के लिए ही प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी कानून से नहीं, आत्मबल से और अपने आचार-विचार से मारना होगा। हर बड़ी यात्रा की शुरुआत एक छोटे कदम से होती है।

राष्ट्रीय सहारा गोरखपुर के स्थानीय सम्पादक मनोज तिवारी ने कहा कि अच्छे कार्य में बाधायें अधिक आती है, दुष्ट का काम दुष्टता करना होता है, हमें अपने कर्तव्य पालन से उसका प्रतिकार करना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में भी ऐसे छद्मवेशी लोग घुस आये हैं, जो इस पेशे को बदनाम करने में लगे हैं, पर इन चन्द लोगों के कृत्यों से आम पत्रकार बदनाम नहीं होगा।

अमर उजाला गोरखपुर संस्करण के स्थानीय सम्पादक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि हमें देखना होगा कि अब हम किसे अपना आदर्श बनाते हैं, गलत मार्ग का चयन कर चन्द दिनों में ही आर्थिक सफलता प्राप्त लोगों को हमें आदर्श बनाने से बचना होगा। मूल्य संवर्धन के मार्ग को अपनाना होगा, यह कठिन तो है, पर असम्भव नहीं है। संघर्ष की एकता को गलत लोगों का हथियार नहीं बनने देना होगा।

जर्नलिस्‍ट

विशिष्ट वक्ता के रूप में नई दिल्ली से आये गोरखपुर के मूल निवासी, प्रेस क्लब आफ इण्डिया के प्रशासनिक निदेशक तथा राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह ने कहा कि गोरखपुर के युवा पत्रकारों में कुछ नया कर गुजरने की जो ललक है, हमें विश्वास है कि वह ललक उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सफलता दिलायेगी। उन्होंने लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में पत्रकार सदस्यों द्वारा दिखाई गई अनुशासनबद्धता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि गोरखपुर में 1993 में गठित प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल द्वारा उनकी संस्था के प्रेस क्लब आफ इण्डिया से संबद्धता के आवेदन को प्रेस क्लब आफ इण्डिया ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल कर लिया है, शीघ्र ही इसे प्रेस क्लब आफ इण्डिया के विधिक रूप से सम्बद्ध कर लिया जायेगा।

इस अवसर पर नगर सहकारी बैंक गोरखपुर के चेयरमैन जितेन्द्र सिंह ने घोषणा की कि उनका बैंक गोजए और प्रेसक्लब गोरखपुर के सदस्यों को विशेष रियायतों के साथ ऋण समेत अपनी तमाम बैंकिंग योजनाओं का लाभ देगा। उन्होंने बैंक का नाम उल्लिखित परिचय पत्र का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन आकाशणवाणी की शिवा मिश्रा ने किया।

इसके पूर्व अपने स्वागत सम्बोधन में गोजए अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने विगत दिनों एक पत्रकार वार्ता में एक स्थानीय नेता द्वारा समाचार छापने के लिये खुलेआम धन बांटने के मुद्दे को उठाते हुए इस पर अतिथियों से मार्गदर्शन भी मांगा था। उन्होंने कहा कि गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐसे किसी भी प्रयास की निन्दा करते हुए अपने वरिष्ठों से पूछना चाहती है कि इस प्रवृत्ति के लिये कौन दोषी है, धन देने वाला नेता, धन लेने वाला पत्रकार या फिर पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति?  उन्होंने इस नेता का प्रतिकार करने वाले गोजए के सबसे कम उम्र के पत्रकार शिवम सिंह को बधाई भी दिया।

गोजए के महामंत्री डा. मुमताज खान ने गोजए की पत्रकारों के हितार्थ चलायी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देते हुए गोजए के प्रधान संरक्षक स्वतंत्र चेतना के प्रधान सम्पादक रामचन्द्र गुप्ता, आकाशवाणी गोरखपुर के समाचार सम्पादक रमेश शुक्ल और सत्या टीवी के निदेशक डा. संजयन त्रिपाठी के शुभकामना संदेश पढ़े। उन्होंने कहा गोजए संभवतः ऐसी विरली संस्था होगी, जो अपने स्तर से सदस्यों का 50 हजार का दुर्घटना बीमा के साथ महानगर के 10 प्रतिष्ठित निजी चिकित्सालयों में सदस्यों और उनके परिजनों के लिये 40 फीसदी तक की रियायत के साथ 6 प्रतिष्ठित विद्यालयों में सदस्यों के बच्चों को रियायती शिक्षा की व्यवस्था कराती है।

समारोह के अन्त में सभी अतिथियों को शाल एवमं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। गोजए उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ‘गणेश’ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विश्वास दिलाया कि वरिष्ठों ने हम लोगों से जो संकल्पित आश्वासन मांगा है, हम उसे यथार्थ स्वरूप देने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष सत्येन्द्रपाल, महामंत्री मोहम्मद अनीस खान, उपाध्यक्ष अजित सिंह, सुशील वर्मा, डा. एसपी त्रिपाठी, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, महेश अश्क, अखिलेश मयंक, भीष्म चौधरी, अतुल श्रीवास्तव, जितेन्द्र सैनी, रविन्द्र शर्मा,  डा. सुभाष शुक्ल, उदय प्रकाश पाण्डेय, राजेश मणि, रमेश शुक्ल, डा. एसके सिंह सहित सैकड़ों की संख्या गोजए और प्रेस क्लब गोरखपुर से जुड़े सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhay Kumar

    May 6, 2011 at 5:40 am

    Abhay Kumar

    Madhukar Upadhyay we r tracing u after a long gap. We r eagerly awaiting your next move. Soon U will deliver us a big new news.

    Awaiting

    Thanx

    Abhay Kumar

    09031792498

  2. dfgf

    May 6, 2011 at 10:24 am

    गिलानी का झूठ:P

  3. Ratnaker Singh

    May 9, 2011 at 10:28 am

    Bhai NeelMani ji, badhai. aapne meer bare me itni achchi baten likhi, pura vishwas hai, kabhi ap mere fere me pare jarur honge, tabhi apko pata hai, ki hm bina ma-bahan kiye bat hi nhi karte.vaise to hm apko pahchan nhi rhe hain,par itna jarur manenge ki ap shayad hmse bare dabang honge,jo meri dabangai se bhi nhi dare.Lagta hai, is chetra me hme apse kafi kuch seekhana hoga,plz,agar ap gorakhpur me hi hain, to darshan labh jarur den, apko guru banane aur Guru Dakshina dene ka man kar raha hai.vaise ummid to puri hai ki ap farji nam se hi yah comment likhe honge, yani fraud me bhi ap avval hain. ap mahan hain. Gurudev, juld darshan den, akele den, parivar k sath den dost asbab k sath den,par den jarur, ya fir Mobile no hi de den, apka pag pacharne ki abhilasha me Ratnaker

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...