Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पैसे लेकर नौकरी का झांसा देने के मामले में आर्यन टीवी का कर्मचारी गिरफ्तार

: अजय के छह अन्‍य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा : आर्यन टीवी में इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा है. चैनल को पता नहीं किसकी नजर लग गई है कि एक परेशानी खतम नहीं हो रही है कि दूसरी चली आ रही है. अभी तक पुलिस सीएमडी को खोजने आ रही थी. नई खबर यह है कि पुलिस ने लाइब्रेरी में कार्यरत अजय कुमार को पकड़ लिया है. उन पर आरोप है कि वो किसी को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे वसूले थे.

: अजय के छह अन्‍य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा : आर्यन टीवी में इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा है. चैनल को पता नहीं किसकी नजर लग गई है कि एक परेशानी खतम नहीं हो रही है कि दूसरी चली आ रही है. अभी तक पुलिस सीएमडी को खोजने आ रही थी. नई खबर यह है कि पुलिस ने लाइब्रेरी में कार्यरत अजय कुमार को पकड़ लिया है. उन पर आरोप है कि वो किसी को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसे वसूले थे.

जानकारी के अनुसार आर्यन टीवी के लाइब्रेरी में कार्यरत अजय कुमार कुछ व्‍यक्तियों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे. नौकरी तो नहीं दिलवा पाए, पैसे भी वापस नहीं करा पा रहे थे. उन्‍हीं की शिकायत पर पुलिस ने जब गिरफ्तारी शुरू की तो एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जो रेलवे में नौकरी लगावाने के नाम पर ठगी करता था. जिसके बाद अजय कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. अजय समेत पुलिस ने सात लोगों का गिरोह पकड़ा है, जिसमें मुन्ना सिंह, जयशंकर चौधरी, अमित कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार और आशीष रंजन शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि अजय अपने को चैनल का अपर मैनेजर बता रहा है.

इससे पहले पुलिस कई बार चैनल के सीएमडी और बिल्‍डर अनिल कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस चैनल का चक्‍कर लगा चुकी है, लेकिन पत्रकारिता की आड़ में वे बचने में सफल हो जा रहे हैं. इसके चलते कर्मचारी भी परेशान हैं, वहीं एक और फरमान ने उनको मुश्किल में डाल रखा है. कर्मचारियों ने बताया कि चैनल हेड ने न्‍यूज रूम में मोबाइल लाने पर बिल्‍कुल पाबंदी लगा दी है. सभी लोगों के मोबाइल रिसेप्‍शन पर जमा करा दिए जा रहे हैं.

एक कर्मचारी ने बताया कि इस तरह का तानाशाही तथा तुगलकी फरमान शायद ही किसी चैनल में दिया गया हो. इसके चलते हमारे जरूरी काल भी प्रभावित हो रहे हैं. बात करने पर जुर्माना का प्रावधान बना दिया गया है. किससे बात हो रही थी, क्‍यों बात हो रही थी जैसे सवाल भी पूछे जाने लगे हैं. सभी लोग मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं. इन सभी संदर्भों में जब प्रबंधन का पक्ष लेने के लिए चैनल हेड गुंजन सिन्‍हा को फोन किया गया तो उन्‍होंने मीटिंग में होने की बात कहकर फोन रख दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. k.m.raaj

    April 8, 2011 at 12:55 pm

    ARE SAHAB YE TO KUCH NHI AARYAN KE PARBHANDAN NE BIHAR KE SABHI STAFRO KO STRINGER KE RUP ME TARMINET KAR DIYA.PARBHANDAN NE SAF KAH DIYA KI JO BARI BAHASH KE LIYE 2 LAKH RUPYE NHI DE PAYA WAH STRINGER HO GYA.BIHAR ME KUL 9 JILO ME STAFAR HAI JISE AB 2 MAH SE WETAN BHI ROK DIYA GYA. AB BECHARE STAFAR FON LGA KAR THAK CHUKE HAI KOI FONE TAK UNKA RISIV NHI KARTA .UN SABHI STAFARON NE TO 15 DINO SE KHABAR BHI BHEJNA BAND KAR DIAY,AGAR YAH BAT GALAT HAI TO JAWAB MANGIYE BOLTI BAND HO JAYEGI CHANEL KE NAM PAR DALALI KARWANE WALON KI.

  2. rupesh

    April 10, 2011 at 5:00 am

    यशवंत भाई , आर्यन टीवी के बारे में आपने जो भी खबर प्रकाशित की वो तमाम खबरे केवल सही नहीं बल्कि एक कठुत्य सत्य है जीतनी भी खबरे इन दिनों आई वो तमाम खबरे आर्यन टीवी की सच्चाई है चाहे वो रिपोर्टरों और stringero से 100 लोगो से दो दो हज़ार वसूलने की बात हो या फिर 20 मुखिया से ५- पाच हज़ार वसूलने की बात हो सब में सच्चाई चीख चीख कर यही कह रही है की आर्यन प्रबंधक आपने मार्केटिंग टीम को दुरुस्त करने की वजाय रिपोर्टरों और Stringero को वसूली भाई बनाने me जी जान से लगा है , कुछ लोग है जो आर्यन प्रबंधक को इस तरह की वाहियात आईडिया देते है और प्रबंधक इसे फरमान की तरह जारी कर देता है ,
    यशवंत जी मै एक बात और बता दू की बहुत जल्द कई लोगो की छटनी होनी है कारन है , कई फिल्ड रिपोर्टरों और stringero ने इस वाहियात वसूली का पुर जोर विरोध किया है , जल्द ही ऐसे लोगो की छटनी होनी है , ये लोग इतने बेशर्म है की होली के मौके पर आपने फिल्ड रिपोर्टरों की तन्खवाह इस बात को कह कर रूक रखे है की जहा से बढ़ी वहश के लिए बढ़ी वशुली रकम नहीं आती है वहा तनख्वाह की गुंजाईश नहीं है , जहा बढ़ी बहश हो चुकी है वहा के रिपोर्टरों को तनख्वाह मिल गई है जहा नहीं हुई है वहा उन रिपोर्टरों को स्ट्रिन्गेर बनाने की बात है या फिर नौकरी से हटाने की साजिश चल रही है ….अब सवाल ये है यशवंत भाई की संजय मिश्र और सर्वेश जी ने कई चैनल में कार्रत स्टाफर रिपोर्टर को विभिन्य चैनल के छुरा कर आर्यन ज्वाइन कराया था , ऐसे में अगर आर्यन प्रबंधक हम जैसे लोगो से साथ इस तरह की साजिश कर रहा है तो हम क्या करे ? यशवंत जी ना ना प्रकार के हम जैसे लोगो के साथ कभी चैनल के प्रबंधक तो कभी चैनल के बरे लोग हमारा सोसान करते है , हम लोग ना घर के रहे और ना घाट के रहे , कई सालो से किसी चैनल में छोटे रिपोर्टर की ही तरह पर तनख्वाह मिल रही थी आर्यन के चक्कर में वो तो गई ही , अब ये भी जाने की कगार में है ,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...