समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. राकेशधर त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय हिंदी संस्थान के कुलसचिव डॉ. चन्द्रकांत त्रिपाठी थे। इस अवसर पर डॉ. नामवर सिंह ने
डॉ. उषा यादव के साहित्यिक अवदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके साहित्य-सृजन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
समारोह में न्यायमूर्ति प्रेमशंकर गुप्ता, प्रख्यात साहित्यकार दूधनाथ सिंह, ममता कालिया, आउटलुक के संपादक नीलाभ सहित प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. पृथ्वीनाथ पाण्डेय व संचालन डॉ. विजय अग्रवाल ने किया। डॉ. उषा यादव के सम्मानित होने पर पद्मश्री डॉ. लाल बहादुर सिंह चौहान, योगेन्द्र योगीराज, डॉ. राजकिशोर सिंह, डॉ. महाराज सिंह परिहार, शिवसागर, डा. सुषमा सिंह, डॉ. राजकुमार रंजन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।











