Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

प्रभात खबर की तरफ से ‘गुलाम अली के साथ एक शाम’

: रांची, जमशेदपुर और पटना में होगा आयोजन : प्रभात खबर के द्वारा गुलाम अली के साथ एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन रांची, जमशेदपुर तथा पटना में किया जाएगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम-ए-गजल श्रृंखला का आयोजन भारत-पाक के बीच शांति, उन्‍नति तथा समृद्धि को ध्‍यान में रखकर किया गया है. पटियाला घराने के सुप्रसिद्ध पाकिस्‍तानी गजल गायक गुलाम अली को दोनों देशों के बीच मैत्री का स्पिरिट माना जाता है. गुलाम अली यहां न केवर अपने मधुर गजलों के साथ आ रहे हैं, बल्कि अपने साथ पाकिस्‍तान से प्रख्‍यात संगीतकारों का एक समूह भी ला रहे हैं.

: रांची, जमशेदपुर और पटना में होगा आयोजन : प्रभात खबर के द्वारा गुलाम अली के साथ एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन रांची, जमशेदपुर तथा पटना में किया जाएगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाम-ए-गजल श्रृंखला का आयोजन भारत-पाक के बीच शांति, उन्‍नति तथा समृद्धि को ध्‍यान में रखकर किया गया है. पटियाला घराने के सुप्रसिद्ध पाकिस्‍तानी गजल गायक गुलाम अली को दोनों देशों के बीच मैत्री का स्पिरिट माना जाता है. गुलाम अली यहां न केवर अपने मधुर गजलों के साथ आ रहे हैं, बल्कि अपने साथ पाकिस्‍तान से प्रख्‍यात संगीतकारों का एक समूह भी ला रहे हैं.

पांच दिनों के इस आयोजन का पहला चरण रांची में होगा. 26 जनवरी, 2011 को कार्यक्रम का आयोजन स्‍थानीय जिमखाना क्‍लब में किया जा रहा है. जिसमें लगभग 5000 लोग गुलाम अली के गजलों का लुत्‍फ उठायेंगे. इसके बाद 27 जनवरी, 2011 को शाम-ए-गजल कार्यक्रम का आयोजन इस्‍पात नगरी जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा टाउनहाल में होगा. यहां लगभग 2000 लोग कार्यक्रम का आनंद लेंगे. तीसरे चरण का आयोजन पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में किया जाएगा. यहां भी लगभग 2000 श्रोता गजल का आनंद उठायेंगे. इस आयोजन में अनेकों कॉरपोरेट प्रायोजक प्रभात खबर का सहयोग कर रहे हैं.

झारखंड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में प्रभात खबर अपने 9 संस्‍करणों के साथ देश का आठवां सबसे ज्‍यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है(आईआरए – 2010- क्‍यू3 टीआर के अनुसार). अखबार का 10वां संस्‍करण फरवरी में भागलपुर से प्रारम्‍भ होने जा रहा है. प्रभात खबर समूह का एफएम रेडियो (104.8 रेडिया धूम) है,  जिसका प्रसारण रांची तथा जमशेदपुर से होता है. इसके इवेंट तथा आउटडोर डिविजन प्रभात बज के द्वारा विविध प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जाता है.

प्रभात खबर अपने पाठकों के लिए पिछले कई वर्षों से बहुत ही प्रभावशाली रोड शो का आयोजन सफलतापूर्वक करता आ रहा है. इनमें घरौंदा (हाउसिंग इंडस्‍ट्री फेयर), करियर फेयर, प्रतिभा सम्‍मान, झंकार (डांस प्रतियोगिता), श्रेष्‍ठ दुर्गा पूजा (श्रेष्‍ठ दुर्गा पूजा पंडाल को सम्‍मानित करना) तथा कंज्‍यूमर फेस्‍ट जैसे अनेकों आयोजन सम्मिलित हैं. इसके अलावा अखबार के द्वारा साप्‍ताहिक रोड शो कार्यक्रम मोहल्‍ला इवेंट का भी आयोजन प्रत्‍येक सप्‍ताह किया जाता है, जिसमें मोहल्‍ला तथा कॉलोनी के लोग बढ़ चढ कर भाग लेते हैं. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. s kumar

    January 25, 2011 at 1:38 pm

    Bhai GULAM ALI JE KE prog. me KASHISH NEWS CHANNEL V HAI.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...