Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात खबर, बगहा के मोडम प्रभारी बने मनोज राव

उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में हिंदुस्तान व जागरण को करारी मात देने के बाद प्रभात खबर ने बगहा का रूख किया है। हालांकि अब तक बगहा में प्रभात खबर का फैक्स सेंटर था। अब वहां मोडम कार्यालय खुलने वाला है। मोडम के प्रभारी के रूप में हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर में स्टाफर व मोतिहारी के ब्यूरो चीफ रह चुके मनोज राव को प्रभात खबर ने बगहा भेजा है। मनोज खास कर चंपारण के पत्रकारों में काफी सुलझे एवं जुझारू माने जाते हैं।

उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में हिंदुस्तान व जागरण को करारी मात देने के बाद प्रभात खबर ने बगहा का रूख किया है। हालांकि अब तक बगहा में प्रभात खबर का फैक्स सेंटर था। अब वहां मोडम कार्यालय खुलने वाला है। मोडम के प्रभारी के रूप में हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर में स्टाफर व मोतिहारी के ब्यूरो चीफ रह चुके मनोज राव को प्रभात खबर ने बगहा भेजा है। मनोज खास कर चंपारण के पत्रकारों में काफी सुलझे एवं जुझारू माने जाते हैं।

बता दें कि मनोज को हिंदुस्तान में काफी परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते नाराज होकर उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था। ऐसे में बगहा में हिंदुस्तान को सबक सिखाने की तैयारी में मनोज जुट गये है। हालांकि जागरण की स्थिति वहां कोई खास अच्छी नहीं है। मनोज के टारगेट में भी हिंदुस्तान ही है। ऐसे में अब देखना है कि मनोज के चुनौती को रोकने के लिए हिंदुस्तान किसको भेजता है। हालांकि अभी बगहा हिंदुस्तान का कार्यालय काफी अस्त-व्‍यस्‍त चल रहा है। उधर, मनोज ने भी इतने छोटे जगह में काम करने की स्वीकृति देकर मीडिया जगत के लोगों को हैरत में डाल दिया है। मनोज राव ने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्‍तान, दिल्‍ली से की थी, इसके बाद इन्‍हें मुजफ्फरपुर भेज दिया गया था। यहां से इस्‍तीफा देने के बाद ये साप्‍ताहिक अखबार चौथी दुनिया से जुड़ गए थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sachchibaat

    July 29, 2011 at 6:15 am

    manoj ji ko bagaha me kari mehnat karani hogi. kyonki hindustan waha jitna ast-vyast nazar aa raha hai utna hai nahi. amitabh ranjan ne bagaha hindustan ko jo team di hai wo lajabab hai. ek reporter 10 par bhari parane wale hai. bagaha ki patrakarita me mana jaata hai ki amitabh aaj bhi apani bagaha team ko aage bane rahane ka rasta batate rahate hai. aise me manoj ji ko kafi mehnat karani hogi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...