: कृष्ण्ाकांत, अक्षय, अलका, राजीव अखबार से जुड़े : प्रभात खबर, बोकारो को मजबूती प्रदान करने के लिए कई फेरबदल किए गए हैं. बोकारो के ब्यूरोचीफ रहे अशोक अकेला को रांची बुला लिया गया है. वे पिछले दो दशक से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उनकी जगह धनंजय प्रताप को बोकारो का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. बोकारो को टीम मजबूत करने के लिए कुछ नए लोगों को भी जोड़ा गया है.
प्रभात खबर बोकारो की टीम मजबूत करने की कवायद में अशोक अकेला को रांची बुला लिया है. अशोक अकेला की सेलरी भी बढ़ाया गया है. हालांकि सूत्रों का यह कहना है कि प्रबंधन को अकेला के बारे में काफी शिकायतें मिली थी, जिसके बाद प्रबंधन ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय हेड ऑफिस से जोड़ दिया. उनकी जगह बोकारो में अपनी पहचान रखने वाले धनंजय प्रताप को ब्यूरोचीफ बनाकर प्रभात खबर से जोड़ा गया है. धनंजय इसके पहले खुद का साप्ताहिक अखबार बोकारो टुडे का प्रकाशन कर रहे थे. वे पिछले बीस सालों से पत्रकारिता में हैं. वे देश पहल, प्रोग्रेसिव यंग इंडिया तथा आवाज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी टीम में नई दुनिया, इंदौर से आए कृष्णकांत सिंह, जीटीवी में सेवा दे चुके अक्षय झा, अलका मिश्रा तथा राजीव नंदन को भी जोड़ा गया है. हेमंत और राजकुमार को भी फोटोग्राफर के रूप में जोड़ा गया है.
खबर है कि अपने तबादले से नाराज अशोक अकेला रांची में ज्वाइनिंग करने के बाद से ऑफिस नहीं आ रहे हैं. वहीं बोकारो में कुछ संवादसूत्रों ने काम करने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि बाहर से लोगों को लाने के बजाय उनका ही प्रमोशन किया जाए और सेलरी बढ़ाई जाए. इनलोगों में से हिमांशु कुमार, प्रकाश मिश्रा, कमलेश कमल, कुमार अंकुश, सुरेंद्र सावंत को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अशोक अकेला ने अपने आश्वासन पर अखबार से जोड़ रखा था. अब अखबार पूरी तरह बोकारो में छा जाने की रणनीति पर काम कर रहा है. बोकारो में अखबार की लगभग बीस हजार कॉपियां बुक हो चुकी हैं.











