Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात खबर, भागलपुर के संपादक बने जीवेश रंजन

: कुमार सौरभ एवं प्रदीप जायसवाल प्रमोट कर जमशेदपुर भेजे गए : प्रभात खबर, रांची से सूचना है कि तीन लोगों को प्रमोट करके दूसरे यूनिटों में नई जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. रांची में पिछले चौदह सालों से कार्यरत जीवेश रंजन को भागलपुर का नया संपादक बनाया गया है. जीवेश रांची में स्‍टेट हेड रुरल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. जीवेश की वरिष्‍ठता एवं कार्यक्षमता को देखते हुए नई जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. जीवेश रंजन पिछले दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.

जीवेश ने करियर की शुरुआत जमशेदपुर से प्रकाशित होने वाले इस्‍पात मेल के साथ की थी. पांच सालों तक यहां सेवाएं देने के बाद वे प्रभात खबर से जुड़ गए थे. इनके अनेक कार्यक्रम दूरदर्शन तथा आकाशवाणी पर भी प्रसारित होते रहते हैं. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भागलपुर के संपादक चंदन शर्मा का नाता प्रभात खबर से टूट गया था, जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था.

रांची में डीएनई के रूप में काम संभाल रहे कुमार सौरभ को एनई बनाकर जमशेदपुर भेज दिया गया है. वे भी काफी समय से प्रभात खबर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. चीफ सब के पद पर रांची में अखबार को अपनी सेवा दे रहे प्रदीप जायसवाल को भी डीएनई बनाकर जमशेदपुर भेज दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...