Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभात शुंगलू समेत कई लोग राज्यसभा टीवी से जुड़े

लोकसभा टीवी की तर्ज पर आने जा रहे राज्यसभा टीवी के लिए नियुक्तियों का दौर जारी है. खबर है कि प्रभात शुंगलू ने इस चैनल के साथ नई पारी शुरू कर दी है. वे पहले आईबीएन7 में थे लेकिन आंतरिक राजनीति से दुखी होकर उन्हें आईबीएन7 को छोड़ना पड़ा था. उसके बाद कई महीनों तक प्रभात ने स्वतंत्र पत्रकार और लेखक के बतौर काम किया. राज्यसभा टीवी में प्रभात शुंगलू का पद सीनियर असिस्टेंट एडिटर का है.

लोकसभा टीवी की तर्ज पर आने जा रहे राज्यसभा टीवी के लिए नियुक्तियों का दौर जारी है. खबर है कि प्रभात शुंगलू ने इस चैनल के साथ नई पारी शुरू कर दी है. वे पहले आईबीएन7 में थे लेकिन आंतरिक राजनीति से दुखी होकर उन्हें आईबीएन7 को छोड़ना पड़ा था. उसके बाद कई महीनों तक प्रभात ने स्वतंत्र पत्रकार और लेखक के बतौर काम किया. राज्यसभा टीवी में प्रभात शुंगलू का पद सीनियर असिस्टेंट एडिटर का है.

अखिलेश सुमन ने बतौर असिस्टेंट एडिटर राज्यसभा टीवी ज्वाइन किया है. अखिलेश को पार्लियामेंट कवरेज का अच्छा तजुर्बा है और वे अभी तक प्रिंट मीडिया में थे. गिरीश निकम और विनीत दीक्षित पहले ही राज्यसभा टीवी के हिस्से हो चुके हैं. दोनों ने बतौर कंसल्टेंट काम शुरू किया है. गिरीश निकम कंसल्टेंट रिसर्च बनाए गए हैं. विनीत दीक्षित इससे पहले टाइम्स नाऊ में थे. सूत्रों के मुताबिक करीब चार अन्य पत्रकारों के लिए आफर लेटर ज्वाइन हो चुका है.

ये चारों जल्द ही तय कर लेंगे कि उन्हें राज्यसभा टीवी में जाना है या नहीं. इनमें एक पत्रकार एक बड़े न्यूज चैनल में कार्यरत हैं. एक पत्रकार लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में रहने के बाद अब एक मंत्रालय में सलाहकार हैं. राज्यसभा चैनल मानसून सत्र में शुरू हो जाएगा. फिलहाल इस चैनल की सारी नियुक्तियां दिल्ली के लिए की जा रही हैं. अभी स्टेट कैपिटल में कोई करेस्पांडेंट या स्ट्रिंगर नहीं रखा जाएगा. चैनल लांच होने के बाद संभव है कि देश भर में इस चैनल के लिए स्ट्रिंगर बनाए जाएं पर इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhishek sharma

    May 28, 2011 at 10:03 am

    7 june ko written exam kara rakha hai, aur baki niyuktiya fix ho gaee.bhai waah ise kehte hai sarkaree channel bole to jugaad.

  2. कामिल खान

    May 28, 2011 at 10:56 am

    सरकारी खर्चे पर आ रहे राज्यसभा चैनल की नियुक्तियों में इतना भ्रष्टाचार और जुगाड़तंत्र है कि सामान्य मीडियाकर्मी को तो जानकर ही हैरानी हो रही है,. जो उर्मिलेश कभी ईमानदार पत्रकार के तौर पर जाने जाते थे, वे बिना जुगाड़ के इंटरव्यू कॉल तक नहीं होने दे रहे हैं, जो राजेश बादल, बड़े तेज तर्रार पत्रकार माने जाते हैं, कहते थे- काबिलियत देखते ही भांप जाते हैं, अब नेताओं के तलुवे चाट रहे हैं। ऐसे भ्रष्टतंत्र में पैसा भले ही मिल जाए, लेकिन सम्मान नहीं मिलेगा। ये जितने सज्जनों के नाम लिखे गए हैं, – साफ है भ्रष्ट और जुगाड़ के जरिए पद हथिया के जा रहे हैं, काबिलियत से नहीं। और जाएं भी क्यों मोटी सैलरी और काम धेले भर का नहीं- बस नेताओं के आगे पीछे घूमना। फिर सीना चौड़ा करके कहना- हम टीआरपी के लिए अंट.. शंट नहीं दिखाते। साफ सुधरा चैनल लाएंगे। भइया करना क्या है। जय हो जुगाड़तंत्र। ईमानदारी से आगे बढ़ने की उम्मीद रखने वाले पत्रकारों के लिए ये एक बड़ा सबक है।

  3. SUMIT PATHAK

    May 28, 2011 at 1:01 pm

    माननीय अभिषेक जी यदि आप वही अभिषेक शर्मा हैं फैजाबाद निवासी स्ट्रिंगर औरेया तो बताना चाहता हूं कि बड़े पदों के लिये साक्षात्कार का प्रविधान होता है आप के इस चूतियापे पर क्या कहा जाये खैर जितना दिमाग होगा उतना ही दौड़गा

  4. Abhishek sharma

    May 29, 2011 at 8:38 am

    mr Sumit pathak mai aapko nahi jaanta.. mai faizabad nahi delhi se hun.aur ek bade news channel me shift incharge hu. ye chutiyape ki baat aap apne jeb rakhiye aur aap lagta hai rajyasabha TV ke koi dalaal hai..sorry but aapko dalaal hi kaha hai maine.remember it..ok

  5. Anuj Kumar

    May 30, 2011 at 3:46 am

    गिरीश निकम सर, आपको राज्यसभा चैनल ज्वाइन करने की लाख-लाख बधाईयां…

    अनुज कुमार
    (Asso Producer, Zee Business)
    Your Student, JIMMC

  6. Abdul Quadir Shams

    May 30, 2011 at 8:17 am

    Rajiya sabha channel mai nukti jis tarah ho rahi hai wah bahut ghalat hai patrakar a.raja ke bharashtachar ke khilaf chilla kar khub bolte hai lekin jab khud ki bari aati hai to bharast ho jate hai.aakhir open test lekar kiyan niyukiti nahi hoti?

  7. bhumi

    May 30, 2011 at 10:32 am

    Rajya sabha ho ya Lok sabha media main kitne bhi channel aur janam le le par media main badhti berojgari kabhi kam nahi hogi, jin bechaaro ke pass talent hai vo ghar main baithe hain, kyun ki unke pass koi sifarish nahi aur jinke pass sifarish ho unhe talent ki jarurat nahi,,

  8. devendra shukla

    June 30, 2011 at 12:27 pm

    upar bdi gyan ki bate ho rahi hai….abhi tk to mamla bda saf suthra dikh raha hai….bhae bin jugad k hm to interview bhi de aye aur…written bhi fand gaye…mtlb dono jagah abhi tk to GOL-MAL nahi laga…ab final result pr hi KAPDE K NICHE KI CHAMDI dekhenge….ABHI SE KAHE GARIYAYE….!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...