राजस्थान पत्रिका, जोधपुर से प्रवीण धींगरा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. प्रवीण ने अपनी नई पारी जोधपुर में ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. प्रवीण का जाना जोधपुर में पत्रिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वो भी ऐसे समय में जब पत्रिका में यहाँ पर काफी उठापटक चल रही है. सुनने में ये भी आ रहा है की प्रवीण के बाद अभी तीन-चार लोग और पत्रिका छोड़ने की तैयारी में है.
ईटीवी, पटना से आशुतोष चंद्र ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी मौर्य टीवी के साथ शुरू की है. ये मौर्य टीवी के साथ उनकी दूसरी पारी है. ईटीवी जाने से पहले वे मौर्य टीवी को ही अपनी सेवाएं दे रहे थे.












Manoj
July 19, 2011 at 8:54 pm
ईटीवी का तो पता नहीं लेकिन राजस्थान पत्रिका के हाल ख़राब है.