Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रशांत टंडन, अनिरूद्ध यादव, रुजुता फड़के ने यूएनआई टीवी ज्वाइन किया

टीवी 9 में अजित साही की टीम के प्रमुख स्तंभ और टीवी 9 के मैनेजिंग एडिटर रहे प्रशांत टंडन ने यूएनआई टीवी के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने बतौर सलाहकार संपादक यूएनआई टीवी ज्वाइन किया है. वे सेक्टर 63 के यूएनआई टीवी के हेड ऑफिस में बैठ रहे हैं. प्रशांत टंडन के पास पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. वे इसके पहले स्टार न्यूज, आईबीएन सेवन और इंडिया टीवी में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. अजित साही की टीम के कई लोग यूएनआई टीवी ज्वाइन कर चुके हैं. प्रशांत टंडन से पहले अफरोज आलम साहिल भी बतौर सीनियर कॉरेपांडेंट यूएनआई टीवी ज्वाइनकर चुके हैं.

अफरोज यूएनआई टीवी में आरटीआई डेस्क के प्रमुख हैं. टीवी 9 के स्पेशल करेस्पांडेंट अनिरूद्ध यादव ने भी बतौर डिप्टी बिजनेस एडिटर यूएनआईटीवी के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है. अनिरूद्ध यादव के पास प्रिंट और इलेक्ट्रानिक दोनों ही माध्यमों में काम करने का खासा अनुभव है. पिछले करीब 10 सालों में पत्रकारिता में सक्रिय अनिरूद्ध यादव ने बिजनेस जर्नलिज्म में अपना खासा मुकाम बना लिया है. टीवी 9 मुंबई की एक और पत्रकार रुजुता फड़के ने भी यूएनआई टीवी में बतौर संवाददाता मुंबई ब्यूरो ज्वाइन कर लिया है.  जानकारी के मुताबिक यूएनआई टीवी बतौर समाचार एजेंसी खासे विस्तार की योजनाओं पर काम कर रहा है. इसीलिए तमाम दिग्गजों को चुनकर यूएनआई टीवी के साथ जोड़ा जा रहा है. इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार और आउटलुक, अमर उजाला, सीएनईबी में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके प्रदीप सिंह भी यूएनआई टीवी के साथ जुड़ चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. राम महेश

    November 24, 2010 at 9:15 am

    अनिरूद्ध भईया, बहुत बधाई। तुमने तो बड़ी लंबी छलांग लगा दी। इसी तरह तरक्की करते रहो। जल्दी ही एडिटर बन जाओगे। कानपुर का नाम रोशन कर दिया तुमने। बर्रा और साकेत नगर की याद है या भूल गए अब। अरे अपने छोटे भाईयों को याद रखना भाई। बस अब तुम्हारा ही सहारा है।

  2. sanjeev yadav

    November 24, 2010 at 9:51 am

    congrats anurudh ji

  3. Ajit bhopal

    November 24, 2010 at 7:02 pm

    Yadav ji aap ko bahut bahut badhai. UNI TV ko aapke business gyan ka laabh milega.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...