Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रसारण मंत्रालय ने इमेजिन टीवी को नोटिस जारी किया

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने छोटे पर्दे पर प्रसारित धारावाहिक ‘अरमानों का बलिदान आरक्षण’ के खिलाफ शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए इमेजिन टीवी चैनल को परामर्श जारी कर कानून के तहत निर्दिष्ट कार्यक्रम और विज्ञापन संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। हालांकि चैनल ने मंत्रालय द्वारा पहले दिए जा चुके कारण बताओ नोटिस के बाद कार्यक्रम का नाम बदलकर ‘अरमानों का बलिदान’ करते हुए इसमें से आरक्षण शब्द हटा लिया है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने छोटे पर्दे पर प्रसारित धारावाहिक ‘अरमानों का बलिदान आरक्षण’ के खिलाफ शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए इमेजिन टीवी चैनल को परामर्श जारी कर कानून के तहत निर्दिष्ट कार्यक्रम और विज्ञापन संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। हालांकि चैनल ने मंत्रालय द्वारा पहले दिए जा चुके कारण बताओ नोटिस के बाद कार्यक्रम का नाम बदलकर ‘अरमानों का बलिदान’ करते हुए इसमें से आरक्षण शब्द हटा लिया है।

मंत्रालय ने अपने परामर्श में कहा है कि चैनल को गत 30 दिसंबर को धारावाहिक में कुछ कथित आपत्तिजनक विषयवस्तु के प्रसारण के सिलसिले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

मंत्रालय ने कहा था कि इसमें दिखाए गए दृश्य न केवल शालीनता से परे हैं बल्कि हिंसा भड़काने, विवाद पैदा करने वाले और जातियों तथा समुदायों के बीच नफरत पैदा करते भी दिखाई देते हैं।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कार्यक्रम संहिता के उल्लंघन के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेने के लिए और इस तरह की शिकायतों को देखने के लिए अंतर मंत्रीय समिति (आईएमसी) भी गठित की है। चैनल ने पांच जनवरी 2011 को अपने जवाब में कहा कि यह धारावाहिक एक प्रेम कहानी है, जो कि 90 के दशक में आई आरक्षण प्रणाली की पृष्ठभूमि में दर्शाई गई है।

चैनल के प्रतिनिधियों ने 17 जनवरी को आईएमसी के सामने कहा कि कार्यक्रम का मकसद सरकार की आरक्षण नीति की आलोचना करना नहीं और नही किसी तरह की सामाजिक अशांति पैदा करना है. समिति ने विचार-विमर्श के बाद चैनल को परामर्श जारी करने की सिफारिश मंत्रालय से की, जिसके बार मंत्रालय ने 23 फरवरी को परामर्श जारी किया. साभार : जनसत्‍ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...