आगरा से प्रकाशित होने जा रहे सीटीवी नेटवर्क के दैनिक अखबार द सी एक्सप्रेस के सर्कुलेशन विभाग प्रेमपाल सिंह ने ज्वाइन किया है। उन्हें डिप्टी मैनेजर बनाया गया है। इसके पहले वे हिन्दुस्तान में थे तथा अलीगढ़-हाथरस और मथुरा का प्रभार संभाल रहे थे। प्रेमपाल ने अमर उजाला मेरठ से करियर की शुऱुआत 1990 में की थी। अमर उजाला के लिए एटा, अलीगढ़ और राजस्थान में काम किया। डीएलए, गाजियाबाद और नोएडा को भी अपनी सेवाएं दीं। फिर हिन्दुस्तान में करीब दो साल तक सेवा देने के बाद द सी एक्सप्रेस से जुड़ गए।
हिंदुस्तान, मोतिहारी के माडम सेंटर का नया प्रभारी मनीष कुमार सिंह को बनाया गया है. मनीष फिलहाल हिंदुस्तान, मुजफ्फरपुर के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए थे. इसके पहले मोतिहारी ब्यूरोचीफ रहे अमिताभ रंजन के बेतिया के प्रभारी बन जाने के बाद यहां का कार्यभार अस्थाई रूप से शंभूनाथ झा संभाल रहे थे. अब वे सुपर ट्रिंगर के रूप में हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं देते रहेंगे. वे यहां सेकेंड मैन बने रहेंगे. संभावना है कि मनीष एक दो दिन में मोतिहारी में ज्वाइन कर लेंगे. मूल रूप से रक्सौल के रहने वाले मनीष ने बीस साल पहले करियर की शुरुआत हिंदुस्तान, पटना के साथ की थी.












श्रीकांत सौरभ
August 24, 2011 at 12:01 pm
मनीष भाई का मोतिहारी में स्वागत है .
श्रीकांत सौरभ
August 24, 2011 at 3:34 pm
हिन्दुस्तान,मोतिहारी के नए प्रभारी मनीष भाई को तहे दिल से बधाई ! यहां आपको बता दूं कि जिले में अखबार का सर्कुलेशन करीब 24 हजार के आस-पास है . फिर भी इसकी नजदीकी दो अखबारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा है . करीब साल भर से यहां आफिस में काफी उथल-पुथल मचा हुआ था . साथ ही एकाध प्रेम चोपड़ा टाइप लोगों की ओछी हरकतों की वजह से दफ्तर गंदी राजनीति का अखाड़ा बन गया था . आशा है आपके उम्दा लीडरशीप में सब कुछ समान्य हो जाएगा .