Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

फर्जी पत्रकार ने कराई थी करन की हत्‍या

अरविंदआज कानपुर में 2009  में हुए बहुचर्चित और अनसुलझे करन माहेश्वरी ह्त्या-काण्ड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया गया. तीस हज़ार रुपयों के ईनामी अभिषेक अवस्थी को कानपुर के फूलबाग चौराहे के पास से उत्तर प्रदेश की पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

अरविंदआज कानपुर में 2009  में हुए बहुचर्चित और अनसुलझे करन माहेश्वरी ह्त्या-काण्ड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया गया. तीस हज़ार रुपयों के ईनामी अभिषेक अवस्थी को कानपुर के फूलबाग चौराहे के पास से उत्तर प्रदेश की पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है.

जैसा कि सदा से होता आया है, अपराधी का अंजाम यही होता है. उसको गिरफ्त में आने में समय जरूर लगता है पर कहीं न कहीं और कभी न कभी वो क़ानून के शिकंजे में आ ही जाता है चाहे वो या फिर उसका संरक्षक कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो. ऐसा ही इस मामले में भी हुआ.

माया सरकार के शुरूआती वर्षों की बात है, जब कानपुर में श्रीमती नीरा रावत ड़ीआईजी के पद पर तैनात थीं. उनके कार्यकाल में इस मासूम करन माहेश्वरी के अपहरण और फिरौती वसूलने के बाद हत्‍या कर के लाश को उन्नाव जिले में गंगा की रेती में गाड़ देने की घटना हुयी थी. इस पूरे काण्ड में कोई एक ऐसा शख्स था जो दोनों तरफ से मध्यस्थता कर रहा था. करन के पिता उसके विशवास में थे. उन्होंने फिरौती की रकम बिना पुलिस को भरोसे में लिए हुए एक रात नए पुल में दे दिए थे. इस वसूली के बाद भी जब करन सकुशल नहीं लौटा तो मामला उजागर हुआ.

पुलिस ने गहरी जांच कर मामले को खोलते हुए लाश बरामद की और साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था. फिरौती कि रकम भी बरामद की गयी थी, जिसका एक बड़ा हिस्सा अय्याशी के साजो-सामान में खर्च कर दिया गया था. इस बरामदगी में एक स्कूटर पाया गया था जिस पर प्रेस लिखा था. परन्तु मुख्य आरोपी अभिषेक अवस्थी के फरार हो जाने के कारण से राज नहीं खुल सका था कि उसका प्रेस के साथ क्या सम्बन्ध था? तब भी लोग दबी जबान में किसी इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार का नाम ले रहे थे पर नाम साफ़ नहीं हो सका था.

आज कि गिरफ्तारी में ये स्पष्ट हो गया कि आखिर ‘वो’ महाशय कौन हैं? आज अभिषेक अवस्थी की गिरफ्तारी के बाद जब ये राज उजागर हुआ तो मीडिया कर्मियों के लिए एक बड़ा झटका था. कभी स्टार न्यूज के नाम से उगाही करने के नाम और काम के कारण रेलवे स्टेशन में गिरफ्तार किये गए भरत गुप्ता के कहने पर उसने अपने स्कूटर में प्रेस लिखाया था. उस समय जब ये हत्‍या-काण्ड हुआ था इन महानुभाव का अभिषेक के यहाँ बहुत आना-जाना था. अभिषेक ने कहा कभी-कभी भरत भैया जी न्यूज के लिए भी काम करते हैं. उनकी पहचान पुलिस के आला अधिकारियों में बहुत अच्छी होने के कारण इस और ऐसे जघन्य अपराधों का होना संभव हो पाया है.

प्रश्न ये है कि फर्जी पत्रकारों की गिनती कौन करेगा? प्रेस क्लब को अपनी आत्म-मुग्धता से फुर्सत नहीं है. इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियों में बहुत सारी ऎसी तकनीकी गड़बड़ियां हैं कि वो अपने अस्तित्व के संकट से गुजर रहे हैं. इनको कोई प्रेस कार्ड या पहचान पत्र प्राप्त नहीं है. एक एक चैनल के सात-आठ लोग माइक एयर कैमरा लिए पूरे शहर में घूम रहे हैं. सारे अवैध धंधे इनकी नजर में हैं. साफ़ बात ये है कि इनके संरक्षण में हैं.

कानपुर के विकास नगर में सेक्स रैकेट चलाने वाले रेस्टोरेंट को सिर्फ कम मासिक रुपये देने के जुर्म में गिरफ्तार करवा दिया गया था. गाड़ियों में प्रेस लिखा कर प्रेशर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जिला प्रशासन इस बवाल में हाथ नहीं डालना चाहता. पुलिस बनाम प्रेस का मामला अभी-अभी ताजा है. पर ऐसे, वैसे और कैसे भी रुपये कमाने के फेर में ये भू-माफियागिरी, नशे के व्यापार को संरक्षण देने, अपहरण, लूट, बलात्कार, हत्‍या और यौन-व्यापार में लिप्त इन जैसे पत्रकारों को सजा दिलवाने का समय आ ही गया है. अन्यथा और भी करन इस दुनिया से जायेंगे.

लेखक अरविंद त्रिपाठी कानपुर में पत्रकार हैं तथा चौथी दुनिया से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...