Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”फर्जी है मुरली मनोहर जोशी की रिपोर्ट”

”मुरली मनोहर जोशी ने ऐसी काबिलियत नहीं दिखाई कि वो कमेटी में अमन-ओ- चैन रखें और कमेटी के सदस्यों की बात सुनें। उन्होंने जिस जल्दबाजी में हमारे सर पे रिपोर्ट थोपने की कोशिश की उसी का नतीजा हैं कि उनको ये दिन देखना पड़ा और वो मीटिंग से भाग गए। वो एक बेकरार शख्सियत हैं।” ये बातें कही पीएसी के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुदीन सोज़ ने सीएनईबी के साप्ताहिक कार्यक्रम ”क्लोज एनकाउंटर” में।

”मुरली मनोहर जोशी ने ऐसी काबिलियत नहीं दिखाई कि वो कमेटी में अमन-ओ- चैन रखें और कमेटी के सदस्यों की बात सुनें। उन्होंने जिस जल्दबाजी में हमारे सर पे रिपोर्ट थोपने की कोशिश की उसी का नतीजा हैं कि उनको ये दिन देखना पड़ा और वो मीटिंग से भाग गए। वो एक बेकरार शख्सियत हैं।” ये बातें कही पीएसी के सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुदीन सोज़ ने सीएनईबी के साप्ताहिक कार्यक्रम ”क्लोज एनकाउंटर” में।

शो के होस्ट किशोर मालवीय के साथ खास बातचीत में सोज़ ने कहा कि पीएसी अध्यक्ष होने के नाते मुरली मनोहर जोशी को कमेटी में सद्भभावना रखनी चाहिए थी और सबको सहमति के लिए तैयार करना चाहिए था लेकिन उनके मिजाज में यह नहीं है। वे खुद ही सवाल पूछते थे और तीन चौथाई समय उसी में जाता था। अखबार से हमें जानकारी मिलती थी कि कौन गवाह आएंगे। जब बारी आई कि हम भी गवाह को बुलाने के लिए कहें तो देखा कि इनका व्यवहार गलत है।

सोज़ ने कहा कि जोशी ने पायनीयर के पत्रकार सहित कुछ लोगों को बुलाया तो हमने एतराज नहीं किया, लेकिन हमने सवाल उठाया कि और भी गवाह हैं, अरुण शौरी और पूर्व कानून सचिव सहित और भी कई लोग हैं तो उन्होंने नहीं माना और एक तरह से उन्होंने रुकावट पैदा करने की कोशिश की। जब हमने कहा कि और गवाहों को बुलाया जाए तो हमने देखा कि वे जल्दबाजी कर रहे हैं और रिपोर्ट को ध्वस्त करना चाहते हैं।

सोज़ ने कहा कि हमने अध्यक्ष को 15 अप्रैल को बता दिया था कि आपकी रिपोर्ट से हम सहमत नहीं है उसके बाद हमने देखा कि जो रिपोर्ट है, उसमें सीबीआई के डायरेक्टर और पूर्व सॉलिसीटर जनरल जीई वाहनवती को बुलाने की बात कही गई है। 16 अप्रैल की मीटिंग में कहते हैं कि कैबिनेट सेक्रेटरी आ गए, प्रिंसिपल सेक्रेटरी आ गए, जबकि ऐसा हुआ नहीं था।

रिपोर्ट लिक करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने रिपोर्ट लिक नहीं की इसकी जिम्मेदारी मुरली मनोहर जोशी पर है, जो कि तब भी थी और अब भी है। सोज ने रिपोर्ट के साथ-साथ उसकी प्रक्रिया पर भी एतराज जताया। उन्होंने कहा कि किसी को मौका दिए बगैर और अन्य अहम गवाहों को बुलाए बगैर रिपोर्ट तैयार करना सही नहीं था। हमें कई बार अखबारों से जानकारी मिलती कि कौन गवाह बुलाए जाएंगे और कौन बुलाए गए। जो कुछ हुआ उसकी सारी जिम्मेदारी मुरली मनोहर जोशी की है, उन्होंने पीएसी जैसी संस्था को जख्मी कर दिया है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सोज ने कहा कि राजा और कलमाड़ी जेल गए वह व्यवस्था की वजह से ही गए। लोकपाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोकपाल कानून संसद में बनेगा सड़क पर या जंतर मंतर पर नहीं बनेगा। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां आतंकवाद अब तकरीबन खत्म हो गया है और पाकिस्तान फैक्टर भी खत्म हो गया है। पाकिस्तान को खुद पता चल गया कि आतंकवाद कितनी बुरी चीज है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 1 मई रविवार शाम 7 बजे होगा जबकि इसका दोबारा प्रसारण मंगलवार रात 9:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    April 30, 2011 at 2:46 pm

    डियर सोज पहले यह बताओ कि मुलायम और मायावती को कितना मिला। सोनिया, मनमोहन और करुणानिधी को बुलाने के लिये नही सोचा ? यार कितने दिन तक जनता को उल्लू बनाओगे तुमलोग। एक बात है पोलटिशियन साले बहुत हरामी होते है , बडी मोटी होती है तुमलोगों की चमडी और तुमलोगो से कम दुष्ट सीएनईबी वाले नही हैं। जब देखा कि पीएसी मे किये गये ड्रामा से तुमलोगो की छ्वि खराब हो रही है तो झट से एक मौका दे दिया जनता को पट्टी पढाने का । इंतजार करो बांगुडो , जब जनता यह गाना गाते हुये आयेगी ” गोली मारो भेजे में ” तब भागने के लिये पतली गली भी नही मिलेगी ।

  2. Indian citizen

    April 30, 2011 at 5:13 pm

    कोतवाल को ही डांटा जा रहा है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...