नई दिल्ली के सफदरजंग इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला पत्रकार की चेन झपट ली. अंग्रेजी समाचार एजेंसी में काम करने वाली प्रतिभा राजू ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन पर उतरकर अपने आफिस की तरफ जा रही थी. इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन पर झपट्टा मार दिया. प्रतिभा ने चिल्लाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए. बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था. प्रतिभा ने इसकी शिकायत सफदरजंग पुलिस से की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.











