Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बदल गया बनारस : फिल्मी पीसी में सैकड़ों पत्रकार पहुंचे, पत्रकार की अंतिम यात्रा में गिनती के दिखे

: पत्रकार शंभू सिंह पंचतत्व में विलीन : वरिष्ठ पत्रकार शंभू सिंह का एक पखवाड़े की बीमारी के बाद 27 फरवरी को पीजीआई लखनऊ में  निधन हो गया। शंभू सिंह को 14 फरवरी को ब्रेन हेमरेज तब आ जब वह सुबह चाय पीने के बाद अखबार देख रहे थे। परिवारवालों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन दिन बाद भी स्थिति गंभीर देखकर परिवारवाले उन्हें लेकर पीजीआई लखनऊ चले गए।

: पत्रकार शंभू सिंह पंचतत्व में विलीन : वरिष्ठ पत्रकार शंभू सिंह का एक पखवाड़े की बीमारी के बाद 27 फरवरी को पीजीआई लखनऊ में  निधन हो गया। शंभू सिंह को 14 फरवरी को ब्रेन हेमरेज तब आ जब वह सुबह चाय पीने के बाद अखबार देख रहे थे। परिवारवालों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन दिन बाद भी स्थिति गंभीर देखकर परिवारवाले उन्हें लेकर पीजीआई लखनऊ चले गए।

इलाज के बाद भी शंभू सिंह ने 27 फरवरी को रात्रि में दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर उसी दिन भिखारीपुर (ककरमत्ता) स्थित आवास पर लाया गया और अगले दिन दोपहर में हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि की गयी। शवयात्रा में भारी संख्या में पत्रकार और उनके परिवारीजन मौजूद थे। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अजय सिंह ने दी। वे अपने पीछे पत्नी धर्मशीला, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिन अखबारों में शंभू सिंह ने काम किया उनमें से गांडीव, आज और काशीवार्ता से किसी भी पत्रकार ने अपना चेहरा दिखाना उचित नहीं समझा।

जो पत्रकार घाट पर मौजूद थे उनके नाम हैं- आई नेक्स्ट से राजनाथ तिवारी, जागरण से दिनेश सिंह, हिंदुस्तान से रतन गहरवार,  कमलेश चतुर्वेदी और परीक्षित त्रिपाठी, अमर उजाला से पवन सिंह, पूर्वांचल दीप से आशीष बागची, अजय कृष्ण त्रिपाठी, कबीर अहमद, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त पप्पू, वरिष्ठ पत्रकार पदमपति शर्मा, अमिताभ भट्टाचार्य और गांडीव से मुक्त हुए जयनारायण मिश्र और समाचारपत्र कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अजय मुखर्जी मौजूद थे। बाकी पत्रकारों ने घाट की ओर रूख तक नहीं किया। यह उन पत्रकारों की हालत है जिनके साथ शंभू सिंह ने पत्रकारीय जीवन के तीन दशक बिताए।

अभी रविवार को ही काशी के अस्सी पर बन रही फिल्म के कलाकारों साक्षी तंवर, सनी देओल, रविकिशन की प्रेस कान्फ्रेंस थी जिसमें सवा सौ पत्रकार और फोटोग्राफर मौजूद थे पर पत्रकार शंभू सिंह की शवयात्रा में महज कुछ ही आ पाए। यह पत्रकारों द्वारा एक पत्रकार के प्रति दर्शाया जाने वाला सम्मान या यों कहें उपेक्षा थी जिसकी काफी बड़ी कीमत आगे चलकर इन पत्रकारों को चुकानी पड़ती है। बनारस स्थित पूर्वांचल दीप आफिस में हुई शोक सभा में शंभू सिंह के पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सभा में सर्वश्री आशीष बागची, अजय कृष्ण त्रिपाठी, रामप्रकाश ओझा, जयप्रकाश दुबे गुरुजी आदि प्रमुख थे। सन्मार्ग पटना के संपादक देशपाल सिंह पंवार ने भी शंभू सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. govind goyal

    February 28, 2011 at 1:11 pm

    kam ke bojh ke mare ye patrkar bechare.

  2. prashant

    February 28, 2011 at 2:17 pm

    wahhhhhhhh banaras ke patrakaro… aapse aur bhi ummed hi kya ki aa sakti hai… aisa pehle bar nahi hua ki press confrence me 100 aur 125 ke karib patrakaro ki bheed jama ho… aksar BHU me hone wale koi bhi program ke pahle hone wale PC me me kuch isi tarah ke patrakaro ki jamghat dekhi jati rahi hai…… lekin ab to had hi ho gai kisi ke antim yatra me sharik na hokar sunny deoel ki PC me log pahunch rahe hai… akhir ek varist stambhkar ki antim yatra ke aagy filmi star ki valu kaise kam ho sakti hai…..

  3. मदन कुमार तिवारी

    February 28, 2011 at 3:33 pm

    हा तो आपलोग भी निश्चय कर लें इनके किसी भी मुसीबत में मदद न करने की और जब ये कुत्ते की तरह निकाले जायें या इनके साथ कोई बात हो तो भडास पर जब भी खबर लिखे उसमें यह भी जिक्र कर दे की कितने खुदगर्ज हैं ये लोग

  4. ruby sarkar

    March 1, 2011 at 10:17 am

    I am deeply shocked…………..

  5. Harinath Kumar, BHU

    March 1, 2011 at 1:35 pm

    varishtha patrakar Shambhoo singh ke anteshthi par jo kuchh bhi hua…sharmnak hua. Lekin aisa koi yeh pahli bar nahi hua hai. jab maharashtra ke Vidarbh kshetra me hazaron kishan aatmhatya kar rhe the to us samay matra gine chune 6 patrakar kishano par biti story ko cover kiye,jabki dusari taraf mumbai me chal rhe Lakme Fashion Week 2010 ko karib 600 patrakar cover kiye the. yeh samaj me vyapt ghor vyaktivad, bajarbad ka prinam hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...