Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बब्‍बल गर्ग ने भास्‍कर, नीरव ने ईटीवी से इस्‍तीफा दिया

दैनिक भास्‍कर ने पिछले साल पंजाब के बठिंडा शहर में प्रेस स्‍थापित की एवं बठिंडा संस्‍करण की शुरुआत की, लेकिन शुरुआत से अब तक दैनिक भास्‍कर अपनी पॉलिसियों के कारण एक अच्‍छी टीम बना पाने में असमर्थ नजर आ रहा है। चार माह पहले अमर उजाला छोड़कर इस समूह का हिस्‍सा बनने वाले संवाददाता कम फोटोजर्नालिस्‍ट बब्‍बल गर्ग ने अब इस समूह से नाता तोड़ लिया है। उन्‍होंने संस्‍थान को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है। वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

बब्‍बल गर्ग ने बतौर फोटो जर्नलिस्‍ट अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की थी। अमर उजाला के साथ लम्‍बे समय तक जुड़े रहने के बाद उन्‍होंने दैनिक भास्‍कर ज्‍वाइन कर लिया था। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने यह फैसला कार्यालय के खराब माहौल के चलते लिया है। कार्यालय की राजनीति से तंग आकर समूह से नाता तोड़ने वाले अकेले बब्‍बल गर्ग ही नहीं हैं, इससे पहले भी पांच संवाददाता भास्‍कर छोड़ चुके हैं। सिर्फ छोटे से अंतराल के दौरान राजेश नेगी, कुलवंत हैप्‍पी, शशीकांत शर्मा, लता मिश्रा, मनीष शर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया था।

ईटीवी, गुजरात से नीरव ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थे. वे काफी समय से चैनल से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...