राज एक्सप्रेस, इंदौर बसंत पाल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर बिजनेस एडिटर थे. वे पिछले बीस सालों से बिजनेस और कारपोरेट क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपनी नई पारी दबंग दुनिया से की है. उन्हें यहां बिजनेस एडिटर बनाया गया है.
मेल से मिली एक सूचना के अनुसार प्रवीण पाण्डेय ने टीवी9 से इस्तीफा दे दिया है. वे उल्हासनगर में रिपोर्टर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
खबर है कि हिंदुस्तान, वाराणसी से रूचि उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर स्ट्रिंगर थीं. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे इसके पहले आई-नेक्स्ट से भी जुड़ी रही थीं.











