Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

बस्‍ती के ग्‍यारह पत्रकारों को पत्रकार भूषण सम्‍मान

विचारपरक हिन्दी दैनिक द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 11 पत्रकारों को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित और अलंकृत किया गया है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रथम वार्षिक समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्‍तर प्रदेश सरकार के खाद्य एंव रसद मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने सभी पत्रकारों को सम्‍मानित किया।

विचारपरक हिन्दी दैनिक द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 11 पत्रकारों को पत्रकार भूषण सम्मान से सम्मानित और अलंकृत किया गया है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रथम वार्षिक समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्‍तर प्रदेश सरकार के खाद्य एंव रसद मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने सभी पत्रकारों को सम्‍मानित किया।

श्री चौधरी ने लखनऊ और दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक नारद चर्चा के प्रधान सम्पादक डॉ. अमरनाथ मानव, बस्ती और फैजाबाद से प्रकाशित हिन्दी दैनिक भारतीय बस्ती और आवाज दर्पण के संस्‍थापक-सम्पादक पं. दिनेशचन्द्र पाण्डेय, पीटीआई-भाषा, आजतक के संवाददाता मजहर आजाद, आकाशवाणी, दूरदर्शन, यूएनआई, नई दुनिया के संवाददाता लक्ष्मी नरायण पाण्डेय, स्वतंत्र चेतना के अरविन्द श्रीवास्तव, अमर उजाला के सोहन सिंह, वीरेन्द्र पाण्डेय, हिन्दुस्तान के डॉ. सत्यव्रत, राष्ट्रीय सहारा के स्कन्द शुक्ल, दैनिक जागरण के रत्नेश शुक्ल, कपिल गंगा के महेन्द्र त्रिपाठी को सम्मानित तथा अलंकृत किया।

विचारपरक के सम्पादक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मानित किये गये पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में खोजपूर्ण और उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इसी से प्रभावित होकर सभी 11 पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर पत्रकार सत्येन्द्र सिंह भोलू, सैयद मजहर हुसैन, अनिल श्रीवास्तव, जयंत मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश्‍ाचन्द्र गुप्ता, रमेश, मोहम्मद इब्राहीम, सलामुद्वीन कुरैशी, प्रदीपचन्द्र पाण्डेय, संदीप गोयल, सज्जाद रिजवी, जीशान हैदर रिजवी, डा. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, जिला सूचनाधिकरी देवप्रभाकर त्रिपाठी, पूर्व सहायक सूचना निदेशक दशरथ यादव समेत जिले के दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

बस्‍ती से राजकुमार गुप्‍ता की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. s p tripathi

    March 13, 2011 at 4:31 pm

    Congrat. all winers.minster mr chaudhari and organizer are also appreciated due to organised this program.
    s.p tripathi
    journalist
    dla
    5/2 I NS building.new delhi
    9899075324

  2. Mazhar Husain

    March 16, 2011 at 12:58 pm

    Sabhi bhayio ko Dhero Badhayiya

  3. Jitendra kumar

    July 20, 2019 at 1:10 pm

    Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...