: सीएनईबी के यंग टॉक में विंदू दारा सिंह का खुलासा : पापा कहते कि फेल भी होना तो एक बार बता देना। घरवालों ने कभी टेंशन नहीं दिया। उनकी परवरिश का ही नतीजा है कि मुझे ना कहने की हिम्मत आई। ये बातें कही ‘बिग बॉस’ के विजेता रहे अभिनेता विंदू दारा सिंह ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में विंदू ने फिल्म, टीवी और रियलिटी शो सहित निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बातचीत की।
विंदू ने कहा कि पहले की तुलना में फिल्म और टीवी बेहतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही माध्यमों में काम करने के तरीके में ज्यादा अंतर नहीं है और अगर आप टीवी में काम कर चुके हैं तो फिल्म में काम करना आसान हो जाता है। विंदू ने कहा कि ‘बिग बॉस ने मेरी जिंदगी बदल दी और अब लोग मुझे मेरे नाम से जानने लगे हैं।’
बिग बॉस में अश्लीलता के मुद्दे पर विंदू ने कहा कि निर्माताओं की ओर से कोशिश होती है कि सीमाओं को पार न करें, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा हो भी जाता है तो रिमोट दर्शकों के पास ही होता है, अगर उसे नहीं देखना है तो वह इसे बंद कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बिग बॉस बच्चे भी देखते हैं, लिहाजा इसके निर्माताओं को इस पहलू पर भी ध्यान देना चाहिए। विंदू ने इस बात से इनकार किया कि बिग बॉस में स्क्रिप्ट के मुताबिक काम होता है, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इसमें हर बार कुछ लोगों को लफड़ा करने के लिए भेजा जाता है।
अभिनेत्री फराह से शादी और फिर अलगाव के मुद्दे पर विंदू ने कहा कि मैं किसी संबंध को दुख के साथ जारी रखना नहीं चाहता और यही वजह है कि कोर्ट में हमारे तलाक का मामला नहीं गया और हम अपनी मर्जी से अलग होकर आज ज्यादा खुश हैं। विंदू ने कहा कि इस मायानगरी में बस आप अपना काम करते रहो कभी भी आपका सितारा चमक सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रोड्यूसर बनना आसान है लेकिन डायरेक्टर बनना बेहद मुश्किल है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण शुक्रवार 3 जून को रात 9:30 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण मंगलवार दोपहर 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज












visrsingh
June 3, 2011 at 12:46 pm
sir jee yeh young talk nahi balki talk with oldman hai………
sonu sharma
August 20, 2011 at 12:15 pm
mujhe to ye bhi scripiting lag raha hai