Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बिनायक सेन की रिहाई के लिए धरना-प्रदर्शन

आजमगढ़ पीयूसीएल के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बिनायक सेन पर देशद्रोह का आरोप और आजीवन कारावास का विरोध करते हुए सामाजिक व मानवाधिकार संगठनों ने आजमगढ़ में अम्बेडकर प्रतिमा के सामने धरना दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे लिखी तख्तियां लीं थी और नारे लगा रहे थे कि कारपोरेट पूंजी का खेल, देश भक्त डाक्टर को जेल- नहीं चलेगा, डा. बिनायक सेन की अनयायपूर्ण सजा को रद्द करो, यूएपीए और छत्तीसगढ़ जन सुरक्षा अधिनियम को रद्द करो, जल-जंगल-जमीन की लूट बंद करो, लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन नहीं सहेंगे।

आजमगढ़ पीयूसीएल के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बिनायक सेन पर देशद्रोह का आरोप और आजीवन कारावास का विरोध करते हुए सामाजिक व मानवाधिकार संगठनों ने आजमगढ़ में अम्बेडकर प्रतिमा के सामने धरना दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे लिखी तख्तियां लीं थी और नारे लगा रहे थे कि कारपोरेट पूंजी का खेल, देश भक्त डाक्टर को जेल- नहीं चलेगा, डा. बिनायक सेन की अनयायपूर्ण सजा को रद्द करो, यूएपीए और छत्तीसगढ़ जन सुरक्षा अधिनियम को रद्द करो, जल-जंगल-जमीन की लूट बंद करो, लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन नहीं सहेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि मजबूत मानवाधिकार संगठन ही सच्चे लोकतंत्र की गारंटी करवाता है। पीयूसीएल देश का सर्वाधिक सम्मानित मानवाधिकार संगठन है। डा. बिनायक सेन को सजा देकर न्यायालय ने उन तमाम जनतांत्रिक आवाजों को चेतावनी दी है कि जो रोजी-रोटी, भूख-विस्थापन के सवाल पर लड़ते हैं उनका हश्र भी यही होगा। यह कैसी विडंबना है कि देश की आम जनता के सवालों को उठाने को हमारा न्यायालय देशद्रोह कहता है। बिनायक सेन पर देशद्रोह का आरोप लोकतंत्र की अवमानना है। बिनायक सेन जनता के लिए, जनता द्वारा स्थापित लोकतंत्र के सच्चे सिपाही हैं। हम मांग करते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार विनायक सेन के खिलाफ लगाए गए जनविरोधी राजनीति से प्रेरित आरोपों व जनविरोधी छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा कानून को तत्काल रद्द करे और विनायक सेन को रिहा करे।

धरने में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश एवं छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री को लाखों की संख्या मे पोस्ट कार्ड भेज कर हम आजमगढ़ के लोकतंत्र पसंद नागरिक इस निर्णय पर विरोध दर्ज कराएंगे, ताकि भविष्य मे इस तरह के जनविरोधी निर्णय न हो सके।

धरने में मसीहुद्दीन संजरी, विनोद यादव, तारिक शफीक, जीतेंद्र हरि पांडेय, सालिम दाउदी, अंशु माला सिंह, अब्दुल्ला एडवोकेट, राजेंद्र यादव, पीयूष बरनवाल, विनय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश पांडेय, शफीक एडवोकेट आदि मौजूद थे। धरने को शेख रजब अली वेलफेयर सोसाइटी, कारवां, पीयूसीएल, जेयूसीएस आदि सामाजिक व मानवाधिकार संगठनों ने आयोजित किया।

आजमगढ़ से राजीव यादव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...