Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिना कमाएं भला क्‍या क्‍या दिखाएं!

तमाम खबरिया चैनलों का ध्यान अब पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश पर लग गया है। इसकी वजह से इन राज्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय समाचार चैनलों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इनमें केबल टीवी नेटवर्क के जरिये चलने वाले स्थानीय चैनल बिल्कुल अलग नजर आते हैं।

तमाम खबरिया चैनलों का ध्यान अब पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश पर लग गया है। इसकी वजह से इन राज्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय समाचार चैनलों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इनमें केबल टीवी नेटवर्क के जरिये चलने वाले स्थानीय चैनल बिल्कुल अलग नजर आते हैं।

इन चैनलों के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया स्थानीय स्तर पर मिलने वाले विज्ञापन ही होते हैं। इन्हें बटोरने की फिराक में इन चैनलों का पूरा ध्यान भी स्थानीय सामग्री और कार्यक्रमों पर ही रहता है। इस इलाके में फिलहाल 12 से 15 क्षेत्रीय चैनल हैं, जिनमें पीटीसी न्यूज, पीटीसी पंजाबी, जी पंजाबी, हरियाणा न्यूज, पीटीसी हरियाणा, एमएच1, टोटल टीवी (हरियाणा) प्रमुख हैं।

छोटे खबरिया चैनलों के इस काफिले में हाल ही में डे ऐंड नाइट न्यूज भी शामिल हो गया है। चंडीगढ़ से अगस्त 2010 में शुरू हुए इस चैनल पर अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में बुलेटिन आते हैं और इसे कंसन न्यूज प्राइवेट लिमिटेड चला रही है। मजे की बात है कि चैनल शुरू होने के साथ ही इसने मीडिया संस्थान भी खोल लिया है। इस चैनल के प्रबंध निदेशक कंवर संधू ने कहा, ‘मुझे हमेशा लगता था कि इस क्षेत्र की खबरों को गहराई और प्रमुखता से दिखाने के लिए क्षेत्रीय समाचार चैनल की बहुत जरूरत है। इसीलिए विश्वसनीय और अच्छी खबरें दिखाने के लिए हमने यह चैनल शुरू किया।’

हालांकि इन चैनलों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत कमाई है। विज्ञापन विशेषज्ञों का कहना है कि इस इलाके में चैनलों की संख्या जिस तरह बढ़ रही है, उसमें विज्ञापन से होने वाली कमाई दिक्कत करेगी।देश के इस इलाके में विज्ञापन से आने वाले राजस्व के चलते भी क्षेत्रीय चैनलों की संख्या बढ़ाई है। हरियाणा के एक प्रमुख चैनल के विज्ञापन प्रमुख ने कहा, ‘दरअसल इस इलाके में बाजार बहुत बड़ा नहीं है। इस बाजार में अगर कुल विज्ञापनों की बात करें तो उससे 55 करोड़ रुपये तक की कमाई हो पाती है। लेकिन इस कमाई में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चैनल दोनों ही हिस्सा लेते हैं। स्थानीय चैनलों का अलग इंतजाम होता है।’

उन्होंने कहा, ‘कमाई में इजाफा भी अधिक नहीं होता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 12 से 15 चैनल काम कर रहे हैं। ऐसे में आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि बाजार से कितनी कमाई हो पाती है। विज्ञापन से होने वाली कमाई में इजाफा अभी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में आगे भी इन चैनलों को विज्ञापनों के लिए जूझना पड़ेगा।’ विज्ञापन घट रहे हैं और जानकारों के मुताबिक ऐसे में कमजोर चैनल या स्थानीय चैनल धीरे-धीरे खत्म होते जाएंगे। साभार : बीएस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...