Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिलासपुर में पत्रिका की शानदार लांचिंग

छत्तीसगढ के रायपुर और भिलाई एडिशन की सफल लांचिंग के बाद पत्रिका ने शनिवार को बिलासपुर एडिशन की भी लांचिंग कर दी। पत्रिका के नेशनल सेल्स हेड बीआर सिंह एवं यूनिट हेड विनोद जैन के निर्देशन में पत्रिका की लांचिंग की गई। छत्तीसगढ सेल्स जीएम सुरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पत्रिका ने भास्कर से 5000 प्रतियॉ अधिक बेचकर कर बिलासपुर में रिकार्ड सर्कुलेशन खड़ा किया है।

छत्तीसगढ के रायपुर और भिलाई एडिशन की सफल लांचिंग के बाद पत्रिका ने शनिवार को बिलासपुर एडिशन की भी लांचिंग कर दी। पत्रिका के नेशनल सेल्स हेड बीआर सिंह एवं यूनिट हेड विनोद जैन के निर्देशन में पत्रिका की लांचिंग की गई। छत्तीसगढ सेल्स जीएम सुरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पत्रिका ने भास्कर से 5000 प्रतियॉ अधिक बेचकर कर बिलासपुर में रिकार्ड सर्कुलेशन खड़ा किया है।

पत्रिका लांच होते ही भास्कर की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वह पत्रिका की बढ़त रोकने के लिए साम, दाम, दंड और भेद सभी प्रकार के हथकण्डे अपना रहा है। लांचिंग के मौके पर भोपाल एवं इन्दौर के सेल्स एजीएम वीपीएस भदौरिया तथा विजय सुपैया को चुनिंदा टीम के साथ विशेष रूप से बुलाया गया था। पत्रिका ने उद्घाटन में किसी राजनेता एव उद्योगपति को न बुलाते हुए वरिष्ठ वितरकों एवं पत्रिका एजेन्टों से मशीन का उद्घाटन करवाया। पहले दिन से ही पत्रिका पाठकों की पहली पसंद बन गया है एवं सभी जगहों से इसका पॉजीटिव फीडबैक आ रहा है। इसी के साथ पत्रिका के कुल संस्करणों की संख्या 29 हो गई है।

गौरतलब है कि पत्रिका ने अपने संस्करणों को बढ़ाने का अभियान आज से तीन साल पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रारम्भ किया था,  जिसकी सफलता को देखते हुए मात्र तीन वर्षो में ही सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के साथ अब पूरा छत्तीसगढ भी पत्रिका की लांचिंग का साक्षी है। इन दोनों प्रदेशों में तीन वर्षो में पत्रिका ने 7 संस्करण लांच कर रिकार्ड कायम किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Tushar

    June 26, 2011 at 7:29 pm

    पत्रिका (बिलासपुर) के आज 26 जून के अंक में आमने-सामने कईं समाचार रिपीट छपे है, आपाधापी पर्याप्त दिखती है.

  2. nikhlesh shukla bhilai

    June 27, 2011 at 4:14 am

    patrika bilaspur me no 1 bane shubhkamnao ke sath ……….. shukla news agency bhilai

  3. anurag mishra

    June 30, 2011 at 5:23 am

    congratulations
    anurag mishra
    allahabad

  4. Aftab Masood

    June 29, 2011 at 2:44 pm

    congratulations,
    🙂

  5. nk jain

    November 28, 2011 at 6:42 am

    dhokha aor viswashaghat patrika ki purani aadat hai, akhabar ko uske hi karmchari duba rahe hai. raipur me patrika ke prasar ki halat kisi se chhipi nahi rhi. bhopal, indor & jablpur ki halat sabhi jante hai eaise me bhaskar de 5000 copy jyada bache jane ka dava saise kaiya ja raha hai , ye koi bhi samajh sakata hai, patria ke adhikari hi dhokhabaj rai,,,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...