Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिहार चुनाव : सीएनईबी के सर्वे में भी नीतीश कुमार बने मुख्यमंत्री

देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल सीएनईबी और न्यूजपोल ने एक साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर एक सर्वे कराया, और इस सर्वे में जो तथ्य निकलकर आए, वो वाकई चौंकाने वाले थे। सबसे बड़ी बात जो इस सर्वे में उभर कर सामने आई, वो ये थी, कि सबसे अधिक लोगों ने एक बार फिर बिहार की कमान नीतीश कुमार को सौंपने की राय दी। सर्वे में 58.7 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को पसंद किया, जबकि बाकी के नेता उनसे काफी पीछे नजर आए।

देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल सीएनईबी और न्यूजपोल ने एक साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर एक सर्वे कराया, और इस सर्वे में जो तथ्य निकलकर आए, वो वाकई चौंकाने वाले थे। सबसे बड़ी बात जो इस सर्वे में उभर कर सामने आई, वो ये थी, कि सबसे अधिक लोगों ने एक बार फिर बिहार की कमान नीतीश कुमार को सौंपने की राय दी। सर्वे में 58.7 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को पसंद किया, जबकि बाकी के नेता उनसे काफी पीछे नजर आए।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को महज् 17 फीसदी लोगों ने पसंद किया, जबकि राबड़ी देवी को केवल 0.4 फीसदी लोग ही राज्य की कमान सौंपने के पक्ष में दिखे। इन चुनाव में लालू प्रसाद के सहयोगी की भूमिका निभा रहे राम विलास पासवान को 6.3 फीसदी लोगों ने पसंद किया, जबकि वर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को केवल 1.8 फीसदी लोगों का ही समर्थन हासिल हो सका।

सीएनईबी और न्यूजपोल के सर्वे में राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों के 12150 वोटरों से सवाल किए गए। 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच कराए गए इस सर्वे को 27 सर्वेयरों और 3 पर्यवेक्षकों ने रात-दिन मेहनत करके पूरा किया। इसके बाद 12 अक्टूबर को सर्वे की रिपोर्ट की जांच की गई, जिसमें लोगों ने नीतीश कुमार को कमान सौंपे जाने में सहमति तो जताई ही, कई और आश्चर्यजनक तथ्य भी सामने आए। सबसे बड़ी बात कि राज्य की 9.8 फीसदी जनता को पता ही नहीं है, कि बिहार में चुनाव होने जा रहे हैं, जबकि 2.3 फीसदी लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते। यानी बिहार के 5 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से करीब 70 लाख मतदाताओं को या तो बिहार में होने वाले चुनाव के बारे में जानकारी ही नहीं है, और या फिर उन्हें इस बारे में कोई दिलचस्पी ही नहीं है। यही नहीं 17 फीसदी मतदाता ऐसे रहे, जो इस चुनाव में वोट डालने की इच्छा ही नहीं रखते हैं।

पिछले पांच साल के शासनकाल में जनता दल यूनाईटेड की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। 32.6 फीसदी लोगों ने जेडीयू को अपना वोट देने में सहमति जताई, जबकि 15 साल बिहार में राज कर चुकी आरजेडी को सिर्फ 29.5 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया। हालांकि सहयोगियों की बात करें, तो बीजेपी को सिर्फ 12.7 फीसदी लोगों ने, जबकि इस बार आरजेडी के साथ खड़ी लोकजनशक्तिपार्टी को 9.5 फीसदी लोगों ने ही पसंद किया। लेकिन कांग्रेस की लोकप्रियता कम से कम बीजेपी से अधिक नजर आई। कांग्रेस को 13.8 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

इस सर्वे में मतदाताओं में जागरुकता का स्तर बढ़ने के भी संकेत मिले। 53 फीसदी लोगों ने कहा कि ऐसी कोई भी पार्टी नहीं है, जिसे वो बिलकुल पसंद नहीं करते। साफ है, कि ये लोग राज्य का विकास करने वाले दलों के हाथ मजबूत करने के पक्ष में हैं। सर्वे में 52 फीसदी लोगों का कहना था कि उनका परिवार हमेशा एक ही पार्टी को वोट नहीं देता है, जबकि 39 फीसदी लोगों की राय इस बारे में हां में रही और इनसे सबसे अधिक 31.6 फीसदी वोट आरजेडी के पक्ष में गए, जबकि कांग्रेस को 20.2 फीसदी लोगों ने पसंद किया। हालांकि सत्तारूढ़ जेडीयू और भाजपा का गठबंधन इन परंपरागत वोट बैंक के मामले में पिछड़ा हुआ नजर आया। बीजेपी को परंपरागत रूप से पसंद करने वाले लोगों का प्रतिशत 19.2 फीसदी, जबकि जेडीयू के हिस्से महज् 16.6 फीसदी वोट ही आए। हालांकि अब आरजेडी से नाराज होने वाले लोगों का प्रतिशत काफी बढ़ गया है। 28.4 फीसदी लोगों का कहना है, कि वो आरजेडी को बिलकुल पसंद नहीं करते, जबकि जेडीयू को नापसंद करने वाले लोगों का प्रतिशत 20.2 फीसदी ही रहा। लेकिन कांग्रेस को नापसंद करने वाले लोगों का प्रतिशत सबसे कम 14.7 फीसदी रहा।

इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है ‘विकास’। सत्तारूढ़ जेडीयू-बीजेपी गठबंधन से लेकर विपक्षी आरजेडी-लोजपा और कांग्रेस तक सभी ‘विकास’ के नाम पर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। सर्वे में ये बात साफ हो गई है, कि सबसे अधिक लोग मानते हैं कि जेडीयू-बीजेपी गठबंधन ने राज्य का विकास किया है। इस मामले में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को पसंद करने वाले लोगों का प्रतिशत 46.4 फीसदी रहा, जबकि राज्य में 15 साल शासन करने वाली आरजेडी के पक्ष में महज् 15.6 फीसदी वोट ही पड़े। हालांकि 23.8 फीसदी लोगों का मानना रहा कि दोनो ही पार्टियों ने कुछ खास काम नहीं किया और 14.2 फीसदी लोग मानते हैं कि दोनों ही पार्टियों ने अच्छा काम किया।

राज्य की सड़कों के हालात लम्बे समय से खराब रहे हैं। लेकिन सर्वे में 64 फीसदी लोग मानते हैं कि राज्य में सड़कों का विकास हुआ है जबकि महज् 20 फीसदी लोग मानते हैं कि सड़कों के मामले में राज्य पिछड़ गया है। इसके बाद जिस दूसरे क्षेत्र में वर्तमान सरकार ने विकास किया, वो रहा कानून व्यवस्था। 62 फीसदी लोगों ने माना कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, जबकि 18 फीसदी लोग मानते हैं कि कानून व्यवस्था में राज्य पिछड़ गया है। हालांकि 15 फीसदी लोग मानते हैं कि इस बारे में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि 5 फीसदी लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते हैं। 65.2 फीसदी लोग मानते हैं कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में रंगदारी और गुंडागर्दी कम हुई है, जबकि केवल 10.2 फीसदी लोग मानते हैं कि आरजेडी सरकार ने रंगदारी और गुंडागर्दी को काबू करने में बेहतर काम किया था। लोग मानते हैं कि वर्तमान सरकार ने सरकारी अस्पतालों, सरकारी स्कूलों से लेकर पीने के पानी तक में अच्छा काम किया है। हालांकि सिंचाई व्यवस्था में वर्तमान सरकार ने बेहतर काम नहीं किया है। 21 फीसदी लोग मानते हैं कि सिंचाई व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है, जबकि 32 फीसदी लोग मानते हैं, कि सिंचाई व्यवस्था में हालात खराब हुए हैं। हालांकि 46 फीसदी लोग मानते हैं कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 4 फीसदी लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते हैं। बेशक वर्तमान सरकार के ज्यादातर कामों को लोगों ने पसंद किया, लेकिन ज्यादातर लोग बिजली की व्यवस्था से खुश नहीं दिखे। महज् 9 फीसदी लोगों का मानना है कि बिजली व्यवस्था सुधरी है जबकि 32 फीसदी लोग मानते हैं कि बिजली व्यवस्था खराब हुई है, हालांकि सबसे अधिक 52 फीसदी लोग मानते हैं कि बिजली व्यवस्था में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 6 फीसदी लोग इस बारे में कोई राय नहीं रखते हैं।

बिहार की राजनीति में सबसे अधिक हावी रहती है, तो वो है जातिवाद और क्षेत्रवाद। 22.6 फीसदी लोगों का मानना है कि आरजेडी ने उनकी जाति के लिए बेहतर काम किया है, जबकि 21.8 फीसदी लोग इस मामले में जेडीयू के कामों को बेहतर मानते हैं। हालांकि क्षेत्र के विकास की बात करें, तो आंकड़े जेडीयू के पक्ष में जाते दिखते हैं। 33.4 फीसदी लोग मानते हैं कि जेडीयू ने उनके इलाके के लिए बेहतर काम किया है, जबकि 21.6 फीसदी लोग इस मामले में बीजेपी से साथ खड़े दिखाई देते हैं।  माना जा सकता है कि आंकड़े फिलहाल जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के पक्ष में जाते हुए दिख रहे हैं। राज्य के 44.9 फीसदी लोग मानते हैं कि जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को एक बार फिर मौका मिलना चाहिए जबकि 32.7 फीसदी लोग मानते हैं कि कुर्सी इस बार किसी और दल के पास जानी चाहिए।  सर्वे की रिपोर्ट से मुताबिक सत्ता का ऊंट बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की ओर बैठता दिख रहा है, हालांकि चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि जनता को किसके वादे सबसे अधिक पसंद आए। PR


In Bihar, elections to the State Legislative Assembly will be held in the month of October and November 2010. CNEB (national news and entertainment channel) in partnership with Newspoll the election surveyors, conducted a Pre-Poll Survey across Bihar. The objective of the survey was to reflect the nature of voting behavior and attitudes of people on electoral politics in the state.

The outcome of the survey was exclusive if not very startling. Though we have asked almost two dozen of questions but the most important of all questions was “WHOM DO YOU LIKE AS CM OF BIHAR”. And in answer 58.7% respondents said NITISH KUMAR,  17.0 % said LALU Prasad, 6.3 % said RAM VILAS PASWAN, 2.1% said RAGHUVANSH PRASAD, 1.8% said SUSHIL MODI, 0.6 % said SHARAD YADAV, 0.4% said RABRI DEVI, 0.4% said SHAKEEL AHMED, 1.8% went in favor of OTHERS and 10.9 % said DON’T KNOW.

Apart from this key result one more revelation was startling that 9.8% voters of Bihar don’t know about Bihar assembly elections only 87.9% said that they about coming elections.

The survey was an attempt to understand the people’s perception on the performance of state government. Under this survey all 243 ACs of the state were scanned by selecting some 12150 respondents. Selection of respondents was random that means 50 respondents were selected from 4 PSs of every AC.  PRESS RELEASE

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manoj agrawal bhilai (cg)

    October 20, 2010 at 2:45 am

    main bihar ke nam se darta tha, aaj bhi bihar jane ke nam se meri jan pre ban aati hai. aaj hi (19.10.10) CG KE EX SPEEKER VA BIHAR KE NAJDEEK DEWRIA NIWASI PREM PRAKASH PANDEY SE CHARCHA HO RAHI THI KI NITISH KUMAR KE CM BANANE KE BAD GUNDO KA RAJ KHATAM HO GAYA. MERI NAJARO ME AAJ BHI BIHAR VA UP THEEK NAHI HAI. SURVRY REPORT PADA KA AACHHA LAGA KI JOKER LALOO AUR SELFISH RAMVILASH PASWAN KI HALAT KHARAB HAI. NITISH KUMAR GADBANDHAN BHARI BAHUMAT SE JEETE. MANOJ AGRAWL BHILAI NAGAR.CG.092391-02350.

  2. surendr963surender

    October 20, 2010 at 3:38 am

    सी एन ई बीचैनल की बात पर भरोसा किया जा सकता है
    .क्योंकि ये वाकेही देश का एक एसा चैनल है जो देश के गम्भीर मुधों की बात करता
    कभी टी आर पी के मकड जाल में नही आता ,

  3. ravi kumar

    October 20, 2010 at 5:06 am

    ye survey bilkul galat sabit hone wala hai.
    my survey result
    rjd+ljp=145-160
    jdu+bjp=55-80
    cong=15-22

    media main to kuch bike hue hai to kuch ke workers ko samagh hi nahi hai.

  4. ashok kumar singh

    October 20, 2010 at 9:26 pm

    CNEB (national news and entertainment channel ) you are rite in concepates your tem mambers in bihar eleaction 2010

  5. sudhir

    October 21, 2010 at 7:43 am

    nitish kumar beshak sabse achhe cm nahin hain, lekin anya ki tulna men ve thik hain. bihar men abhi nitish ka koi vikalp nahin hai.

  6. Rakesh

    October 21, 2010 at 11:27 pm

    jis bhai sahab ne ye bataya hai ki RJD-LJP Bihar me (unke anusar) Bahumat ke sath aa rahi hai. Isase yahi lagata hai ki Lalu yadav se unnko personaly jyada fayada tha. ya to Bechare ekdum uneducated hai .mujhe to yahi lagta hai ki unka pariwarik rista hoga. jin logon ne kahan hai ki Bihar me Vikas nahi hua hai wo jaroor RJD se sambandh rakhate hai.

  7. R A Choudhary

    October 23, 2010 at 1:38 pm

    Main eak sainik hun muje desh ki rajnitee se jaida dilchspee nahi hai lekin Mr Nitish Sarkar ka kam srahnia jarur hai. Aur jo sarve cahnel duara kia gaya hai kafi hud tak sahi hai

  8. R A Choudhary

    October 23, 2010 at 1:39 pm

    Main eak sainik hun muje desh ki rajnitee se jaida dilchspee nahi hai lekin Mr Nitish Sarkar ka kam srahnia jarur hai. Aur jo sarve cahnel duara kia gaya hai kafi hud tak sahi hai

  9. R A Choudhary

    October 23, 2010 at 1:40 pm

    Main eak sainik hun muje desh ki rajnitee se jaida dilchspee nahi hai lekin Mr Nitish Sarkar ka kam srahnia jarur hai. Aur jo sarve cahnel duara kia gaya hai kafi hud tak sahi hai. eak bar phir Nitish sarkar ko phir muaka dena chahea.

  10. RAJ

    October 24, 2010 at 12:39 am

    LALU KE LIA YE ACHCHHI BAT HAI KI LOG UNHE KAMJOR SAMAJH RAHE HAI. BIHAR KYA PURE DESH KA VIKASH HO RAHA HAI LAKIN EK RUPAYE KI JAGAH 100 RUPYE KHARCH KIYA JA RAHA HAI. LALU NE GALTIYA KI LEKIN RLY KE KAM KO PURE DESH NE DEKHA KAI. MAI BHAGWAN SE KAMNA KARUNGA KI EK BAR OUR LALU JI KO JITAYE OUR UNHE GALAT RASTE SE BACHAYE

  11. raj kumar

    October 24, 2010 at 1:57 am

    waoooooo shekar sir anchoring kar rahe the is programe ki……….great……….raj kumar sports

  12. satyam

    October 26, 2010 at 1:53 am

    वोटिंग के लिए लगी लम्बी लाइन जिसमे बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं बेहिचक खड़ी नजर आ रही है यही नितीश कि सबसे बड़ी उपलब्धि है. लोग बेख़ौफ़ हैं. लोगों के दिल से डर निकल गया है उन्हें लगने लगा है कि वे बिहार नहीं हिंदुस्तान में रह रहें हैं. पहले महिलाएं क्या पुरुष तक वोट देने तक नहीं जाते थे. आज कि स्थिति का आंकलन बिहारवासी स्वयं कर रहें हैं. विकास कि सबसे बड़ी जरुरत बारहमासी सड़कें अब पुरे बिहार में नजर आ रही है.
    लोग कह रहे हैं 1 का सौ खर्च हो रहा है. दरअसल आदरणीय पहले एक और सौ दोनों अन्दर हो जाता था आज रोड पर दिख तो रहा है. नीतीश के लिए शुभकामनायें Good Luck.
    सत्यनारायण पाठक
    जगदलपुर छत्तीसगढ़

  13. vinod yadav sematar siwan bihar

    October 29, 2010 at 7:13 pm

    jati ke naam per nahi batenge ab hum vikas ki hogi jeet jo karega vikas wo hi hoga ab hamara cm

  14. aftab

    November 6, 2010 at 6:29 pm

    ARE BHAI 100 BAT KI AAK BAT LALU KABHI WAPASH NAHI AA RAHA HAI BIHAR MAY

  15. santosh

    November 15, 2010 at 3:36 am

    bihar ki rajniti mai lalu yadav ji ki bumika bahut mahtwpurn hai. inki lambi rajnitik anubhw bihar ko nai disa degi. i wish lalu ji CM ho.

  16. Rajib

    November 10, 2010 at 8:25 pm

    Ka bhai abhi bhi ham nhi sudharenge ka kasam kha rakhe hai jo Lalu ko jitane me lage hai 15 saal kam tha kya ?.. 110% issbar Nitish ji CM banenge

    Pahli baar to bihar me kuch achcha ho rha hai…. 🙂 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...