Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बीस साल से अंडरवर्ल्ड कवर कर रहे पत्रकार जेडे की हत्या अंडरवर्ल्ड वालों ने कराई!

ज्योर्तिमय डे उर्फ जेडे नहीं रहे. उन्हें मुंबई में तब गोली मारी गई जब वे अपने घर में प्रवेश करने ही वाले थे. चार बदमाशों ने उनके करीब आकर गोलियां मारीं और भाग गए. जेडे करीब बीस वर्षों से अंडरर्वल्ड कवर कर रहे थे. मुंबई के मीडिया जगत में अपराध रिपोर्टिंग में जेडे का बड़ा नाम था. उनकी अंडरवर्ल्ड पर दो किताबें भी हैं. जेडे इन दिनों डी कंपनी उर्फ दाउद गैंग से जुड़ी कई खबरों पर काम कर रहे थे.

ज्योर्तिमय डे उर्फ जेडे नहीं रहे. उन्हें मुंबई में तब गोली मारी गई जब वे अपने घर में प्रवेश करने ही वाले थे. चार बदमाशों ने उनके करीब आकर गोलियां मारीं और भाग गए. जेडे करीब बीस वर्षों से अंडरर्वल्ड कवर कर रहे थे. मुंबई के मीडिया जगत में अपराध रिपोर्टिंग में जेडे का बड़ा नाम था. उनकी अंडरवर्ल्ड पर दो किताबें भी हैं. जेडे इन दिनों डी कंपनी उर्फ दाउद गैंग से जुड़ी कई खबरों पर काम कर रहे थे.

अभी यह तय नहीं है कि किसने जेडे की हत्या कराई पर यह स्पष्ट है कि अंडरवर्ल्ड के लोगों ने ही जेडे की जान ली. जेडे की किसी से निजी दुश्मनी नहीं थी. मिडडे में क्राइम और इनवेस्टिगेटिव एडिटर जेडे की हत्या से मुंबई-दिल्ली का मीडिया जगत शोक संतप्त है. अंडरवर्ल्ड की बहुत सारी खबरें ब्रेक करने वाले जेडे की हत्या ने मुंबई में खराब ला एंड आर्डर की पोल खोलकर रख दी है.

कुछ दिनों पहले मुंबई के जाने माने पत्रकार अकेला को जेल भेजा गया था, इस कारण कि उन्होंने अत्याधुनिक हथियारों की खराब रखरखाव पर स्टोरी की थी जिससे सरकारी महकमा चिढ़ गया था. एक तरह से देख जाए तो मुंबई में पत्रकार अब बदमाशों और सरकारी अफसरों, दोनों के निशाने पर है. ऐसे माहौल में ईमानदार पत्रकारिता करना मुश्किल होता जा रहा है.

मुंबई के क्राइम ब्रांच के अफसरों ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में कहा है कि जेडे पिछले काफी दिनों से तेल माफिया और अंडरवर्ल्ड के विरोध में कलम चला रहे थे. पर हत्या के कारणों के बारे में अभी ठीक ठीक कह पाना मुश्किल है. उधर, सूत्रों का कहना है कि जेडे की हत्या में शक की सुई अंडरवर्ल्ड की तरफ घूम रही है. पर इसकी पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी कि किस गिरोह ने किस कारण जेडे की हत्या कराई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. NEELKAMAL

    June 12, 2011 at 4:30 am

    EK CRIME REPORTER KI HATYA WO BHI USKE GHAR KE SAMNE KARANE WALE….SAYAD SACCHE PATRAKARO KO DARANE KI KOSHISH HAI….LEKIN UNKI YE YOJNA SAFAL NAHI HOGI…KYOKI DARNE WALE TO PATRAKAR BAN HI NAHI SAKTE….JYOTIRMAY DEY KE HATYARE BHI PAKDE JAYENGE…..LEKIN AJEEB BAAT YAH HAI KI AATANWADI HAMLA JHEL CHUKE MUMBAI ME…AAPRADHI KHULEAAM HATHIYAR LEKAR GHUM RAHE HAI….MUMBAI POLICE KAR KYA RAHI HAI….EK PATRAKAR KI HATYA KARNE WALE TO SADHARAN AAPRADHI HONGE….JARA SOCHIYE MUMBAI POLICE KI IS LAPARWAHI SE…TRAINED AATANKWADI KYA KUCH NAHI KAR SAKTE….[

  2. shiv prakash singh chandel

    June 12, 2011 at 10:35 am

    j dey ki hatya loktatra ke chauthe stambh per hamla hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...