दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से बुद्धि प्रकाश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सर्कुलेशन विभाग में डिप्टी मैनेजर थे. इन्होंने अपनी नई पारी चंडीगढ़ में ही आज समाज के साथ की है. इन्हें यहां सर्कुलेशन डिपार्टमेंट में मैनेजर बनाया गया है. पिछले छह सालों में सर्कुलेशन के क्षेत्र में सक्रिय बुद्धि भास्कर से पहले अमर उजाला और हिंदुस्तान टाइम्स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दैनिक भास्कर, सीकर से फिर एक विकेट गिरा है. इस बार एमएस राठौर ने भास्कर को बाय किया है. वे मार्केटिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी सीकर से जल्द ही प्रकाशित होने जा रहे दैनिक अंबर के साथ की है. इन्हें यहां पर मार्केटिंग मैनेजर बनाया गया है. एमएस काफी समय से भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे जयपुर में बैठेंगे.











