हिंदुस्तान, मोतिहारी के ब्यूरोचीफ के पद से इस्तीफा देने वाले अमिताभ रंजन का इस्तीफा प्रबंधन ने स्वीकार नहीं किया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन ने उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें मोतिहारी से हटाकर बेतिया की जिम्मेदारी सौंपीं है. प्रबंधन ने अमिताभ रंजन से वेतन बढ़ाने का अपना वादा भी पूरा कर दिया है. गौरतलब है कि हिंदुस्तान, बगहा के प्रभारी रहे अमिताभ को बेहतर वेतन बढ़ाने का वादा करके प्रबंधन ने मोतिहारी प्रभारी बनाकर भेज दिया था, परन्तु छह महीना बीत जाने के बाद भी उनके वेतन में वृद्धि नहीं की गई, जिससे खफा होकर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन को भेज दिया था.
सहारा मीडिया में समयलाइव डॉट कॉम की जिम्मेदारी अब हितेंद्र गुप्ता को सौंपी गई है. ऐसा अभी तक प्रभारी रहे पणिनी आनंद के संस्थान छोड़ने के चलते हुआ. पणिनी के संस्थान छोड़ने के बाद समयलाइव की जिम्मेदारी आलोक कुमार संभाल रहे थे. अब आलोक की जगह अपनी निजी वेबसाइट हेलो मिथिला चलाने वाले हितेंद्र समयलाइव देखेंगे.
कल्पतरु एक्सप्रेस, अलीगढ़ से संदीप गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. उन्होंने अपनी नई पारी पंजाब केसरी, अलीगढ़ से शुरू की है. उन्हें ब्यूरो कार्यालय में सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. संदीप ने अपने करियर की शुरुआत आंखों देखी से की थी. इसके बाद मून टीवी, सुदर्शन टीवी से होते हुए कल्पतरु एक्सप्रेस पहुंचे थे.












Rahul Kumar Thakur
July 23, 2011 at 9:25 am
Amitabh bhaiya ko main individual janta hoon ,kaphi pratibhan hain tabhi Hindustan managment ne unka resign accept nahi kiya.Bettiah unka jana jagah hai aur nisandeh Hindustan ko iska labh milega.
श्रीकांत सौरभ
July 23, 2011 at 1:26 pm
चम्पारण की पत्रकारिता में 23 वर्ष गुजार चुके निष्पक्ष व निर्भिक पत्रकार अमिताभ रंजन इलाके में किसी परिचय के मोहताज नहीं . स्वतंत्रता सेनानी की पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अमिताभ का हिन्दी व भोजपूरी लेखन के साथ कम्पोजिंग,पेजिनेशन पर भी बढ़िया पकड़ है . खासकर तेज गति से आकर्षक पेज बनाने में इनकी कोई सानी नहीं है . ये स्वभाव से भी विनम्र और कूल हैं . भगवान इनको लंबी उम्र दें !
rahul
July 23, 2011 at 3:54 pm
sandeep ji badhai ho.. seedhe panjab kesari pahuche..wow:)
विनय कुमार झा
July 24, 2011 at 3:38 am
समयलाइव डॉट कॉम की जिम्मेदारी संभालने के लिए हितेंद्र जी को बहुत-बहुत मुबारक। उम्मीद है कि आप अपने अनुभव से इसे नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।
मो असलम
July 25, 2011 at 5:24 pm
उम्मीद करना चाहिए अब समय लाइव और तरक्की करेगा क्योंकि अब कमान ऐसे लोग के हाथ में है जिन्होंने इसमें महारत हासिल की है ..बधाई गुप्ता जी को