Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

बेशक सहारा ने नौकरी ले ली, पर सीबीआई का गवाह बनने की खबर गलत : सुबोध जैन

सहारा के पूर्व पत्रकार सुबोध जैन के मामले में पीटीआई ने खबर दी थी कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट में अप्‍लीकेशन देकर सीबीआई की तरफ से गवाह बनने की इच्‍छा जाहिर की है. परन्‍तु सुबोध जैन ने इस पूरे मामले को कोरा बकवास देते हुए पीटीआई के खिलाफ एक करोड़ रुपये के मानहानि का दावा ठोंकने की बात कही है. उन्‍होंने कहा न तो वे सुप्रीम कोर्ट गए और ना ही सीबीआई ने उनसे कोई पूछताछ की.

सहारा के पूर्व पत्रकार सुबोध जैन के मामले में पीटीआई ने खबर दी थी कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट में अप्‍लीकेशन देकर सीबीआई की तरफ से गवाह बनने की इच्‍छा जाहिर की है. परन्‍तु सुबोध जैन ने इस पूरे मामले को कोरा बकवास देते हुए पीटीआई के खिलाफ एक करोड़ रुपये के मानहानि का दावा ठोंकने की बात कही है. उन्‍होंने कहा न तो वे सुप्रीम कोर्ट गए और ना ही सीबीआई ने उनसे कोई पूछताछ की.

पीटीआई के हवाले से खबर आई थी कि ईडी राजकेश्‍वर सिंह को धमकाने के आरोप में जिस पत्रकार सुबोध जैन का नाम आया था, उसे सहारा ने निकाल दिया है. इसके बाद ही सुबोध जैन सुप्रीम कोर्ट में आवेदन देकर सीबीआई का गवाह बनने की पेशकश की है. इस मामले में सुबोध जैन ने कहा बेशक सहारा ने मुझे नौकरी से निकाल दिया है पर मैं ईडी के दो भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहा हूं और अंत तक लडूंगा. पीटीआई ने झूठी खबर देकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की है.

सुबोध ने कहा कि न तो वो सुप्रीम कोर्ट गए और ना ही अब तक सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है और ना ही किसी प्रकार की जानकारी मांगी है और ना ही वे सीबीआई का गवाह बनने के लिए सुप्रीम कोर्ट में किसी प्रकार का आवेदन दिया है.  पीटीआई के रिपोर्टर ने पूरी तरह से गलत खबर दी है. उन्‍होंने कहा कि इस मामले में मैं न्‍यायालय का सहारा लूंगा और पीटीआई के खिलाफ अपनी मानहानि करने के लिए एक करोड़ रुपये का दावा करूंगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...