Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

बोकारो स्‍टील सिटी से पांच पत्रकारों को निकाला गया

बोकारो स्‍टील प्‍लांट ने स्‍टील सिटी में पांच पत्रकारों को आबंटित क्‍वार्टर खाली करा लिया है. इन पत्रकारों पर अवैध तरीके से बोकारो स्‍टील सिटी में क्‍वार्टर हथियाने, किराया न चुकाने तथा क्‍वार्टर किराए पर देने का आरोप था. प्रबंधन के आदेश पर प्‍लांट के सुरक्षाकर्मियों ने इनलोगों से क्‍वार्टर खाली करा लिया.

बोकारो स्‍टील प्‍लांट ने स्‍टील सिटी में पांच पत्रकारों को आबंटित क्‍वार्टर खाली करा लिया है. इन पत्रकारों पर अवैध तरीके से बोकारो स्‍टील सिटी में क्‍वार्टर हथियाने, किराया न चुकाने तथा क्‍वार्टर किराए पर देने का आरोप था. प्रबंधन के आदेश पर प्‍लांट के सुरक्षाकर्मियों ने इनलोगों से क्‍वार्टर खाली करा लिया.

बोकारो स्‍टील प्‍लांट शायद भारत का एकमात्र पब्लिक सेक्‍टर यूनिट है, जिसने लगभग एक दर्जन पत्रकारों को सस्‍ते किराए पर क्‍वार्टर दिया है. लेकिन इसके बावजूद कुछ पत्रकारों ने उसका किराया नहीं चुकाया तो कुछ ने किराया पर दे दिया. जब पानी सिर से ऊपर हो गया तब बोकारो स्‍टील प्रबंधन ने पहले इन लोगों को नोटिस दिया. फिर अखबारों में विज्ञापन दिलवाया.

इसके बाद भी जब पत्रकार जब कोई ध्‍यान नहीं दिया. बकाया चुकता नहीं किया तो आठ अप्रैल को प्रबंधन ने पांचों पत्रकारों का क्‍वार्टर खाली करवा लिया. जिन पत्रकारों से प्रबंधन ने मकान खाली करवाया उनके नाम हैं विकास चंद्र महाराज, राम प्रवेश, अभय मिश्रा गौतम, अशोक अश्‍क और कुमार दिनेश सिंह. ये काफी समय से स्‍टील‍ सिटी में रह रहे थे.

विकास चन्‍द्र महाराज सीनियर पत्रकार हैं. पहले हिंदुस्‍तान से जुड़े थे, फिलहाल झारखंड न्‍यूज लाइन के लिए काम कर रहे हैं. इन्‍हें स्‍टील सिटी के सेक्‍टर बारह में क्‍वार्टर दिया गया था लेकिन ये वर्षों से किराया नहीं दे रहे थे. राम प्रवेश दैनिक हिंदुस्‍तान में स्ट्रिंगर हैं. इन्‍हें एलोरा हॉस्‍टल में दो कमरे दिए गए थे. बाद में इन्‍हें सेक्‍टर तीन में क्‍वार्टर मिल गया परन्‍तु इन्‍होंने एलोरा हॉस्‍टर के कमरों को खाली करने के बजाए किराए पर दे दिया था.

अभय मिश्रा गौतम दैनिक जागरण के कार्यालय प्रभारी हैं. इन्‍हें भी पहले एलोरा हास्‍टल में दो कमरे दिए गए थे. बाद में इन्‍हें भी स्‍टील सिटी के सेक्‍टर तीन में क्‍वार्टर एलाट हो गया. इसके बावजूद एलोरा हास्‍टल के कमरों को इन्‍होंने किराए पर दे दिया था. अशोक अश्‍क साधना चैनल से जुड़े हुए हैं. इन्‍हें सेक्‍टर 12 में क्‍वार्टर दिया गया था. ये वर्षों से अपने क्‍वार्टर को किराए पर दे रखा तथा इसका किराया प्रबंधन को नहीं दे रहे थे. कुमार दिनेश सिंह लोकल चैनल बोकारो टीवी चलाते हैं. इन्‍हें भी सेक्‍टर बारह में क्‍वार्टर एलाट था. इन्‍होंने भी किराया नहीं दिया था तथा वहां प्राइवेट बिजनेस चला रहे थे.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. B4M

    April 11, 2011 at 3:01 am

    Sir jee Namaskar.
    Bokaro steel City se patrkaron ke nikale jane ki khabar humne dekhi aur padhi. Parantu yah poori soochana nahin hai. 5 nahin total 6 patrakaron ko ghar se bedakhal kiya gaya. Chhathe patrakar hai- Ashok Kumar Akela, jinhe haal hi mein Prabhat Khabar se nikal diya gaya hai. Inko bhi ellora hostel mein do kamre diye gaye the. Prabahat Khabar mein joining ke baad ye Prabahat Khabar ke naam se aavantit sec-12 ke quarter mein shift kar gaye aur ellora hostel ke quarter ko bhade par laga diya tha, jise BSL prabandhan ne khali karwa diya.

  2. Abhishek kumar

    April 11, 2011 at 5:38 am

    Aaps me ye manmutaov karna thik nahi hai mere bokaro k patrakar bhaieyyyyyyyyyyyyyyyyoooooo.
    Abhishek kumar,NOIDA

  3. Anil Singh

    April 11, 2011 at 8:38 am

    Abhishek Jee
    Mai to shocked hun. Yeh manmutav nahi bade hi Sharm Ki Baat hai. Bokaro Steel Management ne In patrakaron par taras kha kar saste kiraye par Quarter diya. Ab inki dadagiri kahen yaa giri hui mansikta inhone kiraya to nahi diya] ulte alloted Quarter ko kiraye par laga diya aur usi me bussinees bhi karane lage. Dusra Quarter mila to purane ko surrender nahi kiya aur ek badi rashi advance me lekar kiraye par laga diya. Unhi ke akhbaron me vigyapan chhapane ke bad bhi unhone Quarter khali nahi kiya.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...