Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भक्षक और रक्षक में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है : शशि शेखर

: साहित्यशिरोमणि पंडित दामोदरदास चतुर्वेदी सम्मान :  अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिए जानेवाले साहित्यशिरोमणि पंडित दामोदरदास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान-2011 समारोह का उद्घाटन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सभागार में संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष सत्यव्रत चतुर्वेदी ने किया।

: साहित्यशिरोमणि पंडित दामोदरदास चतुर्वेदी सम्मान :  अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिए जानेवाले साहित्यशिरोमणि पंडित दामोदरदास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान-2011 समारोह का उद्घाटन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सभागार में संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष सत्यव्रत चतुर्वेदी ने किया।

इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि दामोदरदास चतुर्वेदी जैसे स्वतंत्रता सेनानी साहित्यकारों ने जिन मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन होम किया आज वे मूल्य ही हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने हैं,  मगर बाजारवाद की दौड़ में जहां हर चीज़ की मार्केटिंग की जा रही हो नई पीढ़ी के लिए इन मनीषियों के कृत्य ही पथप्रदर्शक का काम करेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए हिंदुस्तान मीडिया वेंचर के प्रमुख संपादक शशिशेखर ने पंडित दामोदरदास चतुर्वेदी को याद करते हुए कहा कि ये लोग खुश नसीब थे, जिन्हें कम-से-कम यह तो मालूम था कि उन्हें किसके खिलाफ लड़ना है और उनका असली दुश्मन कौन है। आज स्थिति यह है कि भक्षक और रक्षक में फर्क करना भी मुश्किल होता जा रहा है। हर दौर में साहित्यकारों और पत्रकारों ने ही समाज को सही दिशा दी है। आज साहित्यकारों और पत्रकारों का यह दायित्व कुछ और बढ़ गया है।

कवि पंडित सुरेश नीरव का कहना था कि जिनकी नैतिकता में कहीं शब्द दर्ज हो जाता है तो वह कभी अनैतिक नहीं हो सकता। हम शब्द से जितना दूर हुए हैं उतने ही भ्रष्टाचार और घपलों के फंदे में फंसने को मजबूर हुए हैं। पूर्व पत्रकार और वर्तमान में दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि दामोदरदास चतुर्वेदी जैसे पत्रकारों के दौर में पत्रकारिता एक मिशन थी जो कि आज प्रोफेशन बनती जा रही है। आज पत्रकार हमेशा ऐसी खबरों की तलाश में रहते हैं, जिनकी मार्केटिंग की जा सके। पत्रकारिता को समाज के जागरण के लिए और ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है। संतोष की बात है कि आज भी कुछ पत्रकार मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर सुभाष राय (संपादक, जनसंदेश टाइम्‍स, लखनऊ), यशवंत सिंह (प्रमुख संपादक, भड़ास फॉर मीडिया), राकेश पांडेय (संपादक, प्रवासी संसार), देवकीनंदन शुक्ल (संपादक, तृणगंधा,पटना), परिचयदास (सचिव, हिंदी अकादमी,दिल्ली), सतपाल ( कवि-व्यंग्यकार),  रजनी सिंह (शिक्षाविद) तथा दया निर्दोषी (कवयित्री) को इस वर्ष के साहित्यशिरोमणि पंडित दामोदरदास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान-2011 से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि अरविंद पथिक ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajbali

    August 18, 2011 at 7:44 am

    pahle shahi shekhar g apne bare me to jaan len ki ve rakshak hain ya bhakshak… yah janane ke baad hi unhe aise diologe bolne chahiye…

  2. aliya khan

    August 18, 2011 at 12:23 pm

    rajbali ke vicharon se main ittefak rakhti hun. Sach hi hai ki Shashi Shekhar ko khud antaratma mein jhank kar dekhna chahiye ki unhonne kitne patrkaron ko blood pressure, hypertension, sugar aur tanav se hone vali tamam beemariyan di hain. Amar Ujala mein kai patrkaron ko unhone sadhak par laa diya tha. kai patrkar aspatal mein pahunch gaye the. Unhonhe aatank ka aisa samrajya kayam karna chaha ki har koi unke age ane se darta tha. Amar ujala parivar mein jhagdha karane aur aik malikan ke putr ko age karne ki har koshis unhone ki par baad mein saara pardafas ho gaya aur unhen bahar ki rah dekhni padhi. tab unka mission patrkarita nahin balki maalikan ke beech mein foot ke beej bokar rajneeti karna tha. Dhikkkar hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...