: उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधमसिंह नगर जिला इकाई गठित : रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड स्थित होटल में उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई के गठन के लिए गहमागहमी के बीच चुनाव हुये। जिलाध्यक्ष पद पर दोबारा भरत शाह को एवं महामंत्री पद पर विजय अहूजा को चुना गया जबकि प्रेम अरोड़ा निर्वोरोध सचिव निर्चाचित हुए। चुनाव अधिकारी बल्ली सिंह चीमा की देखरेख में हुये चुनाव में महासचिव प्रत्याशियों के बीच कांटें की टक्कर हुई।
बैठक के बाद हुए चुनाव में भरत शाह को दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ. महामंत्री पद पर दो प्रत्याशियों के होने के चलते चुनाव कराना पड़ा, जिसमें विजय आहूजा ने सात मत से चुनाव जीतकर महासचिव के पद पर कब्जा जमाया। गौतम सरकार कोषाध्यक्ष तथा प्रेम अरोड़ा, संजीव चावला, भारत भूषण जोशी सचिव बनाए गए।
उपाध्यक्ष पद पर जगतार सिंह बाजवा, यासीन अंसारी चुने गये। कार्यालय संगठन पदाधिकारी की जिम्मेदारी रुपेश सिंह को सौंपते हुये स्वागत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप अरोरा, सुरजीत बता, सुखविन्दर सिंह, अजय जायसवाल, राजेन्द्र तिवारी, काजल राय, नाहिद खां, चेतन बत्रा, प्रमोद कुमार रोशन का चुनाव किया गया। अनुशासन समिति सदस्य ललित राठौर को बनाया गया।
बीते 25 दिनों से यह विषय चर्चा में था कि आखिर इस बार जिला अध्यक्ष का ताज किसको मिलेगा और इस बार कार्यकारिणी में नये चेहरे कौन से होंगे। भरत शाह जब दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गये तो वह भावुक हो उठे और उन्होंने पत्रकार साथियों की पीड़ा को गहराई से समझने की बात दोहराते हुये कहा कि पिछले कार्यकाल में मुझसे अनेक गल्तियां हुयी हैं पर इस बार मैं शिकायत का अवसर नहीं दूंगा।
प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनायें देते हुये संगठन के हित में काम करने को कहा तथा संगठन की उपलब्धियों को बताया। रूपेश सिंह को कार्यालय संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपते हुये श्री प्रयाग पांडेय ने कहा कि सभी मिल जुल कर काम करें तो यह पत्रकार हित में होगा। गहमागहमी के बीच शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने पर मुख्य चुनाव अधिकारी बल्ली सिंह चीमा ने सभी पत्रकार बन्धुओं को बधाई दी और संगठन हित में काम करने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार फुटेला तथा संचालन केवल कृष्ण बत्रा ने किया।












devendra deva
May 10, 2011 at 11:42 am
विजय भाई दोबारा ताजपोशी पर बहुत बहुत बधाई…देवेंद्र देवा