Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भाजपाइयों ने पत्रकारों को दिए पांच-पांच सौ के नोट

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एक ओर जहां देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ रथ यात्रा पर सवार हैं वहीं सतना के पत्रकार आज भाजपा जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उस समय आश्चर्यचकित रह गये जब वहां बंटे गये लिफाफे में पांच पांच सौ के नोट निकले.

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एक ओर जहां देश भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ रथ यात्रा पर सवार हैं वहीं सतना के पत्रकार आज भाजपा जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उस समय आश्चर्यचकित रह गये जब वहां बंटे गये लिफाफे में पांच पांच सौ के नोट निकले.

भाजपा के जिला कार्यालय में आज आडवाणी की रथ यात्रा की जानकारी देने के लिये पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था. पत्रकार वार्ता में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बघेल तथा स्थानीय सांसद गणेश सिंह मौजूद थे.

पत्रकार वार्ता के बाद स्थानीय मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता ने संवाददाताओं को लिफाफे बांटे. पत्रकार उस समय आश्चर्यचकित रह गये जब उन्होंने लिफाफे में पांच-पांच सौ रुपये रखे देखे. इनमें कुछ मीडियाकर्मियों ने लिफाफे वहीं वापस कर दिये जबकि अधिकतर लिफाफा लेकर चल दिये.

इस बारे में राज्य विधान सभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना से भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है. उन्होंने कहा कि एक ओर तो आडवाणी भ्रष्टाचार के विरोध में रथ यात्रा निकाल रहे है वहीं दूसरी ओर भाजपा स्वयं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है. साभार : आजतक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kishore sharma

    October 13, 2011 at 2:24 pm

    bade saram ki baat h ki ek patarkaar ki value sirf 500 rs. h. sambhal jao varna vah din door nahi jab patarkar ki value kewal muft mein cold drink peekar khabar likhne wale ki ho jayegi.

  2. Roop Singh Rawat

    October 14, 2011 at 9:40 am

    kya ye samay aah gaya hai ki netaji पत्रकारों को bhikari samajane lage hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...