खरगोन। विजयादशमी की शाम दैनिक भास्कर के ब्यूरो कार्यालय के परिसर में जमकर हंगामा मचा। फोटो जर्नलिस्ट से निजी विवाद के चलते कुछ युवकों ने दैनिक भास्कर ब्यूरो कार्यालय पर हंगामा मचाया। विवाद की शुरुआत रावण दहन स्थल पर कहासुनी से हुई। फोटो जर्नलिस्ट अजय तिवारी को लेकर उपजे विवाद के बाद युवकों ने दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ ममताराम पाटूद, सीनियर रिपोर्टर कमलेश दुबे, विनयप्रकाश पांडे, कम्प्यूटर ऑपरेटर राजा भाटिया व प्यून राजू के साथ ही फोटो जर्नलिस्ट अजय तिवारी के साथ जमकर मारपीट कर डाली।
भास्कर के पत्रकारों ने इसकी शिकायत खरगोन कोतवाली में की है। वहीं युवकों ने भी दैनिक भास्कर स्टाफ के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से खरगौन के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।











