Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भास्‍कर का एक और ब्‍लंडर, सस्‍ती पत्रकारिता का नतीजा

पत्रकारिता में कितने जिम्मेदार लोग हैं और वे किस जिम्मेदारी से अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं, यह जानना बहुत मुश्किल नहीं है. खुद को जनता का हमदर्द और समाज का आईना बताने वाले मीडिया की जिम्मेदारी से वाकिफ कराने के लिए आपके सामने एक उदाहरण रख रहा हूं. यह उदाहरण वेब मीडिया से जुड़ा है. एक ऐसे बड़े संस्थान से जुड़ा है, जो खुद को भारत का सबसे बड़ा समाचार-पत्र समूह बताता है. मैं दैनिक भास्कर की बात कर रहा हूं.

पत्रकारिता में कितने जिम्मेदार लोग हैं और वे किस जिम्मेदारी से अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं, यह जानना बहुत मुश्किल नहीं है. खुद को जनता का हमदर्द और समाज का आईना बताने वाले मीडिया की जिम्मेदारी से वाकिफ कराने के लिए आपके सामने एक उदाहरण रख रहा हूं. यह उदाहरण वेब मीडिया से जुड़ा है. एक ऐसे बड़े संस्थान से जुड़ा है, जो खुद को भारत का सबसे बड़ा समाचार-पत्र समूह बताता है. मैं दैनिक भास्कर की बात कर रहा हूं.

दैनिक भास्कर की वेबसाइट bhaskar.com पर एक समाचार नज़र आया. हैडिंग था- बिपाशा ने मारा सलमान को ताना, मुझे नहीं चाहिए ऐसा ‘बॉडीगार्ड’! देखकर अचंभा हुआ, क्योंकि कुछ देर पहले ही नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर पढ़ा था- ‘बॉडीगार्ड हो तो ऐसा’. दोनों समाचार एक दूसरे के बिलकुल विपरीत हैं.

अब यकीन किस पर किया जाए? दोनों की बड़े समाचार पत्र समूह हैं. सोचा, क्यों न twitter पर ही इसे परखा जाए. Twitter पर जब बिपाशा बसु का ट्वीट पढ़ा तो भास्कर को झूठा पाया. खैर, गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन पूरी खबर ही उलट हो जाए, यह कैसे संभव है? मेरी समझ से बाहर है. मैंने भी प्रिंट मीडिया में 5 साल तक काम किया है. भास्कर के साथ भी काम कर चुका हूं, पर ऐसी गलती कहीं नहीं देखी.

बिपाशा के twitter पर लिखा- Just saw Bodyguard! Another blockbuster for Salman Khan!It would be nice to have a cute bodyguard like lovely singh!

एक बात और. बिपाशा ने इसे 28 अगस्त को ट्वीट किया (बिपाशा का ट्वीट देखने के लिए उपर के फोटो पर क्लिक करें). नवभारत टाइम्स ने 29 अगस्त पर साइट पर डाला. भास्कर ने 30 अगस्त को. दो दिन बाद आप समाचार दे रहे हैं और वह भी बिलकुल गलत. कुछ नहीं हो सकता!!!

जाहिर है, आज समाचार पत्र समूहों को बिजनेस से ज्यादा और कुछ नहीं चाहिए. बिजनेस कम नहीं होना चाहिए, समाचार चाहे गलत छप जाएं. एक कारण यह भी है कि सस्ते से सस्ते पत्रकार रखे जा रहे हैं. उन्हें न तो समाचार की समझ है और न ही उसे लिखने का तरीका. सभी की बात नहीं कर रहा, पर ज्यादातर ऐसे ही हैं. पत्रकारों को 10 हजार रुपए भी बा‍मुश्किल सैलरी मिल पाती है. ज्यादातर पत्रकार 5 हजार के आसपास रहते हैं. ऐसे में उनसे क्वालिटी की उम्मीद बेमानी ही होगी.


भास्‍कर की वेबसाइट से लिया गया समाचार-  बिपाशा ने मारा सलमान को ताना, मुझे नहीं चाहिए ऐसा ‘बॉडीगार्ड‘! नीचे पूरी खबर-

बिपाशा ने मारा सलमान को ताना, मुझे नहीं चाहिए ऐसा ‘बॉडीगार्ड’!

Source: Vaibhavi Risbood   |   Last Updated 11:53 AM (30/08/2011)

आजकल बॉलीवुड में एक शब्द सबसे ज्यादा सुनाई दे रहा है और वह है ‘बॉडीगार्ड’। वहीं टॉप की एक्ट्रेसेज भी अपने-अपने हिसाब से बॉडीगार्ड को प्रिफर कर रहीं हैं। हालांकि ब्लैक ब्यूटी के नाम से मशहूर बिपाशा बसु खुद को लेकर कांफिडेंट हैं। उनका दावा है कि उन्हें किसी बॉडीगार्ड की जरूरत नहीं है।

ऐसा कहकर बिपाशा क्या सलमान पर ताना मार रहीं हैं। इस सवाल के होने के पीछे कारण भी हैं क्योंकि आजकल सलमान खुद को अपने साथ काम करने वाले हर कॉ-स्टार्स के बॉडीगार्ड के रूप में दिखा रहे हैं। खैर इसका सही जवाब तो बिपाशा के पास ही है।

जब बिपाशा से यह सवाल किया गया कि वह किसे अपने बॉडीगार्ड के तौर पर आइडल मानती हैं तो बिपाशा ने कहा, “मैं नहीं मानती कि मुझे बॉडीगार्ड की जरूरत है।”

आपको बता दें कि इस ब्लैक ब्यूटी ने राज 3 में अपना जादू चलाने की पूरी तैयारी कर ली है और आगे भी भट्ट कैम्प के साथ काम करने की जुगत में लगी हुईं हैं।

लेखक मलखान सिंह पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. यह लेख उनके ब्‍लॉग दुनाली से साभार लेकर प्रकाशित किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jairam

    August 31, 2011 at 11:39 am

    Bakwaas hai yae sab…Malkhan jaisay logon kay paas koi kaam dhanda nahi hai ..gadhay kahin kay…[b][/b]

  2. sanjay

    August 31, 2011 at 6:07 pm

    ye galat baat hai

  3. shiv thakur

    September 1, 2011 at 1:00 pm

    bhai bhaskar jo v kar de sab sahi hai………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...