दैनिक भास्कर, जोधपुर में सीनियर सब एडिटर वेदप्रकाश शर्मा के पिता सुख वल्लभ शर्मा का निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे. वे काफी दिनों से बीमार थे तथा उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. श्री शर्मा के निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा वेदप्रकाश को दुख सहने की शक्ति देने की भगवान से प्रार्थना की है.











