दैनिक भास्कर, मुंबई से खबर है कि यहां मार्केटिंग और सेल्स हेड के रूप में सेवाएं दे रहे हेमंत अरोरा ने इस्तीफा दे दिया है. हेमंत एक साल भी यहां नहीं रह पाए. बताया जा रहा है कि वे अपनी नई पारी टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां सेल्स हेड बनाया जा रहा है. हेमंत ने करियर की शुरुआत टाइम्स समूह के साथ 1997 में की थी. उसके बाद कई मीडिया संस्थानों को अपनी सेवाएं दीं. पिछले साल दिसम्बर में वे दैनिक भास्कर के साथ जुड़ गए थे.











