दैनिक भास्कर, भोपाल में मैनेजर (प्रिंटिंग) संतोष सिंह के पिता आरपी सिंह का आज सुबह कस्तूरबा अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कैंसर था और करीब एक महीने से कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। 67 वर्षीय श्री सिंह बीएचईएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे।
उन्होंने आज छह बजे अस्पताल में अंतिम सांस लिया। वे अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां तथा पत्नी को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज ही भोपाल के सुभाष नगर श्मशान घाट पर किया जाएगा। भोपाल सेंट्रल प्रेस क्लब ने संतोष सिंह के पिता के निधन पर शोक जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।











