Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भास्‍कर डॉट कॉम की गेस्‍ट एडिटर बनीं एकता कपूर

टेलीविजन के दुनिया की मशहूर हस्ती एकता कपूर मंगलवार को दैनिक भास्कर के इंटरनेट संस्करण भास्कर डॉटकॉम की गेस्ट एडिटर थीं। इस मौके उन्होंने टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए दैनिक भास्कर के विभिन्न संस्करणों में पत्रकारों व पाठकों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’  के बारे में भी चर्चा की।

टेलीविजन के दुनिया की मशहूर हस्ती एकता कपूर मंगलवार को दैनिक भास्कर के इंटरनेट संस्करण भास्कर डॉटकॉम की गेस्ट एडिटर थीं। इस मौके उन्होंने टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए दैनिक भास्कर के विभिन्न संस्करणों में पत्रकारों व पाठकों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’  के बारे में भी चर्चा की।

एकता ने आईपीएल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें क्रिकेट बिल्कुल पसंद नहीं है, क्योंकि जब भी सचिन शतक जमाते हैं तो सचिन का शतक उनके सीरियलों की टीआरपी पर भारी पड़ता है। सास-बहू, पारिवारिक मर्यादाएं व संस्कृति-परंपरा पर आधारित सीरियल बनाने वालीं एकता अचानक इतनी बोल्ड कैसे हो गईं कि खुल्लमखुल्ला सेक्स संबंधी फिल्में बनाने लगीं? यह पूछने पर एकता ने कहा कि समय बदल रहा है। ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है, जो ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं। यह भी मानवीय जिंदगी का एक पहलू है, बस इसे गलत तरीके से देखा जाता है।

जब उनसे शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी मेरे लिए अमंगल साबित हो सकती है, इसलिए फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुद को अभी बच्चा मानती हैं और शादी के लिए खुद को परिपक्व नहीं मानती हैं। इसलिए अब से पांच साल बाद यानी 39  साल की उम्र में शादी करेंगी। एकता ने अपनी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’  को रिलीज करने के लिए भी खास समय तय किया है, यह 12  मई को रात 12 बजे यानी 13  मई शुक्रवार को रिलीज होगी।

जब उनसे इस फिल्म के गीत रात अकेली है के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि ‘मैंने इस गीत को री-मिक्स नहीं किया है। मैं मानती हूं कि जब भी किसी गीत को री-मिक्स किया जाता है तो नए-पुराने की तुलना होने लगती है और उसकी तारीफ कम आलोचना ज्यादा होती है, इसलिए इस गीत के मूल वर्जन का ही इस्तेमाल किया।’ साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...