अब तक तमाम बड़े अखबारों के वेबसाइट किसी के मरने पर किसी और की फोटो छाप देते थे. किसी जिंदा व्यक्ति को दिवंगत बता देते थे. आंकड़ों में गलतियां कर देते थे. पर अब तो ये चमत्कार और असंभव को संभव करने जैसा भी काम करने लगे हैं. इस बार यह असंभव काम दैनिक भास्कर की वेबसाइट ने किया है. भास्कर ने नौसेना के युद्धपोत आईएनएस को मुंबई बंदरगाह की जगह मुंबई एयरपोर्ट पर डूबा दिया है. अब लोगों की समझ में नहीं आ रहा है आखिर नौसेना का जहाज मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा कैसे?
अब भास्कर वालों ने आईएनएस को जितनी भी मुश्किल से एयरपोर्ट पहुंचाया हो पर एक सुधी पाठक से भास्कर की ये परेशानी देखी नहीं गई और उन्होंने उस खबर की स्क्रीनशॉट लेकर भड़ास के पास भेजी दी. नीचे आप भी देखिए मुंबई एयरपोर्ट पर आईएनएस के डूबने की खबर.













rashbihari dubey
February 2, 2011 at 8:48 am
bhaskar me dalalo aur lafango ki team hai.likh lodha padh paththar patrakar ban gaye hain.
ab to yahi hoga na.
shravan shukla
February 2, 2011 at 6:50 am
hahaha..sirf hasi aa rahi hai..itni gair jimmedarana
abirendra soni
February 2, 2011 at 4:40 am
वैसे इस तरह के कारनामे केवल भास्कर के वेबपोर्टल में ही संभव हैं। लगता है वहां पर ज्ञानियों और कयासबाजों का जमघट लग गया है। मुझे कुछ भास्कर के मित्रों के बताया है कि भास्कर के वेब सेक्शन में गधों से घोड़ों का काम करवाया जा रहा है। वहां पर तमाम फेल लोगों का जमावड़ा है। कोई अंग्रेजी पत्रकारिता में नही चला तो वहां पहुंच गया तो कोई ऐसा है जो केवल इसलिए वहां है क्योंकि वहां पर वरिष्टों की चापलूसी करने पर भी अच्छा प्रोत्साहन मिलता है।
Ankit Khandelwal
February 2, 2011 at 10:31 am
Yeah khabar bilkul sahi hain… Pathakgand ko har cheez main kamiyan nikalne se pehle sochna chahyein..