
रिशद प्रेमजी
वेबसाइट ने स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल के दामाद अमित भाटिया को विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी का सुपुत्र रिशद प्रेमजी बता दिया. यानी अखबार ने लक्ष्मी निवास मित्तल और अजीम प्रेम जी को संबंधी बना दिया है. एक पाठक ने भास्कर की वेबसाइट पर हुई इस गलती का स्क्रीनशाट लेकर उसे भड़ास4मीडिया के पास भेज दिया है. भड़ास की तरफ से जब भास्कर की वेबसाइट पर चेक किया गया तो गलती इस समय तक भी जारी है. संभव है खबर छपने के बाद भास्कर अपनी गलती सुधार ले. यकीन न हो तो आप भी इस लिंक ‘भास्कर में गलती‘ पर क्लिक कर देख सकते हैं. उपर आप अजीम प्रेमजी के पुत्र रिशद की फोटो देख सकते हैं.












