Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्‍कर शहर में सबसे ज्‍यादा पढ़ा जाने वाला अखबार

दैनिक भास्कर समूह ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पांच लाख नए पाठक जोड़े हैं। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस)-2010 की चौथी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक भास्कर समूह एक करोड़ 79 लाख पाठकों के साथ देश का सबसे बड़ा अखबार समूह है। समूह का प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर अपने प्रसार क्षेत्र में बढ़त कायम रखे हुए है और शहरी क्षेत्र में देश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है।

दैनिक भास्कर समूह ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पांच लाख नए पाठक जोड़े हैं। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस)-2010 की चौथी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक भास्कर समूह एक करोड़ 79 लाख पाठकों के साथ देश का सबसे बड़ा अखबार समूह है। समूह का प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर अपने प्रसार क्षेत्र में बढ़त कायम रखे हुए है और शहरी क्षेत्र में देश का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है।

भास्कर ने यह उपलब्धि पिछले 18 महीनों में 11 लाख नए पाठक जोड़कर हासिल की है। रिपोर्ट के आंकड़े हरियाणा में दैनिक भास्कर की ग्यारह साल की गाथा दुहरा रहे हैं। 13.89 लाख पाठकों के साथ दैनिक भास्कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 32 प्रतिशत ज्यादा लोगों की पसंद है। पिछले साल दैनिक भास्कर ने झारखंड में कदम रखा और आईएमआरबी के आंकड़ों ने दैनिक भास्कर को पहले दिन ही रांची का अव्वल अखबार घोषित कर दिया था।

मध्य प्रदेश में सिर्फ तीन महीनों में 1.77 लाख नए पाठकों के जुडऩे के साथ ही वहां दैनिक भास्कर के पाठकों की संख्या अब 35 लाख से ऊपर पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ में 10 लाख से ज्यादा पाठकों के साथ भास्कर फिर पहले नंबर पर है। राजस्थान में अकेले जयपुर में दैनिक भास्कर के दस लाख से ज्यादा पाठक हो गए हैं जो इस शहर के लिए कीर्तिमान है।

चंडीगढ़ में 1.82 लाख पाठकों के साथ दैनिक भास्कर अपने बाद के तीन प्रतिद्वंद्वियों की कुल पाठक संख्या से भी ज्यादा विस्तृत है। इसमें 11 हजार नए पाठक हैं, जो पिछली चौमाही में जुड़े हैं। पंजाब में जालंधर, लुधियाना और अमृतसर शहरों की कुल पाठक संख्या में दैनिक भास्कर सबसे ऊपर है और जालंधर और अमृतसर में अपना वर्चस्व बनाए हुए है। अकेले जालंधर में एक पिछले साल के अंतिम चार महीनों में दैनिक भास्कर ने 7 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।

पंजाब प्रदेश में चालीस हजार नए पाठकों के साथ, आपका अखबार 4.6 प्रतिशत प्रति चौमाही वृद्धि दर्ज कर रहा है। गुजरात में दिव्य भास्कर, अहमदाबाद 10.58 लाख पाठकों के साथ एकमात्र ऐसा गुजराती अखबार है जिसके एक संस्करण के पाठकों की संख्या दस लाख से ज्यादा है। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rashbihari dubey

    March 15, 2011 at 1:31 pm

    kaun bolta hai ye sab.sab chopa ka dhandha hai bhaiyon.
    waise bhaskar ko to rashtriya award dena chahiye.boliye wo ladki baaj vinay purty ko phir se kam par liya ,dhanbad bhej rahe hain.
    ab kaun si ladki ka ijjat dubana hai ,,,,,,,,,,,,,.mili bhagat hai,,,,,,ladki baaj ko juton ki mala pahnaya jayega dhanbad me.awo swagat hai.

  2. raja

    March 15, 2011 at 8:39 pm

    sara haryana aab kar do palwal/faridabad aur gurgaon ko bh fatah

  3. rakesh

    April 13, 2011 at 12:39 pm

    are hindustan ne to bhaskar ki 2 no ki kursi chin li
    yeh to bhaskar ne likha nahin
    shyad bhul gaya
    bhaskar ki achi team to chali gaye
    ab to sare waise hain jo kisi terah se akhbar chala rahe hein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...