इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ से तीन लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. चैनल से मंजीत सिंह सिद्धू, अनिल भारद्वाज एवं अधीर रोहाल ने अपनी नई पारी शुरू की है. मंजीत सिंह दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज पहुंचे हैं. वे पिछले एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मंजीत को स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. वे कई अन्य संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अनिल भारद्वाज चैनल के साथ प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के रूप में जुड़े हैं. ये पंजाब केसरी से इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज से जुड़े हैं. अनिल अपने लगभग एक दशक के करियर में दैनिक भास्कर, अमर उजाला, हिंदुस्तान और पंजाब केसरी को अपनी सेवाएं दी है. अधीर रोहाल को भी प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनाया गया है. वे भास्कर से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे हैं. पिछले ग्यारह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक भास्कर को इन्होंने शिमला और चंडीगढ़ में लंबी सेवाएं दी हैं. कुछ समय तक अमर उजाला से भी जुड़े रहे हैं.











