सहारा समय से मनोज सैनी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां बिहार चैनल के पीसीआर हेड थे. वे सहारा से पिछले 11 सालों से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि वो किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने जा रहे हैं. इन्होंने बीस साल पहले अपने करियर की शुरुआत एक लोकल अखबार से की थी. मनोज टीवीआई, जैन टीवी, बीएजी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
राष्ट्रीय सहारा, महराजगंज से सुनील यादव ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी बुलंद इंडिया के साथ शुरू करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुनील ने महराजगंज ब्यूरो प्रभारी से अनबन होने के बाद इस्तीफा दिया है.












rakesh
March 15, 2011 at 3:24 am
Manoj sir, congrats…
kumarsingh
March 22, 2011 at 5:32 am
यशवंत जी नमस्कार,भड़ास के माध्यम से जिस तरह से पत्रकार वर्ग से जुड़े है। इसलिए आप सच में सम्मान के पात्र है। उम्मीद की जानी चाहिए की यह यात्रा आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी। सहारा के मनोज सैनी जी पी7 न्यूज़ जा रहे है।
यशवंत जी सहारा यूपी चैनल से जुड़ा हुआ एक बहुत ही कर्मठ नाम है संदीप हांडा…मैं आपको बताना चाहूंगा की संदीप यूपी पीसीआर में उन लोगों में आते है…जिन्हें पीसीआर की बहुत अच्छी जानकारी है। इन्होंने सहारा सयम यूपी को बुलंदी तक पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभायी है..लेकिन अब यह सहारा का हिस्सा नहीं रहे..यह भी अब पी7 को हिस्सा हो गए है। मैं आपको इनके इस्तीफा देने के कारण बताना चाहूंगा…जैसे की लगातार सहारा में चर्चाएं है की यूपी चैनल हेड को जिस पद पर बैठाया गया है…वह किसी भी किमत पर उस पद के लायक नहीं थे…उन्हें हो सकता है की…पत्रकारिता का ज्ञान हो…लेकिन तकनीकी तौर पर यह मोहदय कुछ नहीं जानते है…लेकिन आएं दिन तकनीकी क्षेत्र में खुद को ठुसने और लोगों के साथ गाली गलौच करने से यहां की लोग में इनके प्रति बहुत रोष व्यापत है…यही कारण हैं की संदीप हाडा जैसे..अनुभवी लोग निरंतर यहां से जा रहे है…और मैनेजमेंट हाथ पे हाथ धरे पूरा तमाशा देख रहा है…ख़बर तो यह भी हैं की राजेश कोशिश को 2012 में बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ना है..जिसके चलते…वह सहारा में खुद के नाम को स्थापित करने में लगे है…उन्हें यहां काम कर रहे…तमाम अनुभवी पत्रकारों से कोई लेना देना नहीं…नहीं तो आज सहारा की यह स्थिति थोड़े ना होती…जो आज हो रही है…लोग ऐसी-ऐसी अश्लील गालियां खा रहे हैं की पास खड़े व्यक्ति को शर्म आ जाएं…देखिए वक्त कब तक इनका साथ देता है…जय सहारा..जय भड़ास…।
(उम्मीद है आप हमारी पहचान प्रकाशित नहीं करेगें…..)