Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

मनोज पमार-अनुराधा प्रकरण : हिंदुस्‍तान के खिलाफ पत्र युद्ध शुरू

हिंदुस्तान, आगरा के न्यूज एडिटर मनोज पमार के मुद्दे पर अब हिंदुस्तान प्रबंधन को घेरने के लिए आगरा के पत्रकारों के बीच मुहिम शुरू हो गई है। जिस तरह से हिंदुस्तान प्रबंधन ने हिंदुस्तान की महिला पत्रकार अनुराधा श्रीवास्तव के आरोपों की अनदेखी कर और सतही जांच कर मनोज को क्लीन चिट दे दी उससे सिर्फ हिंदुस्तान के ही नहीं अन्य संस्थानों के पत्रकार भी उद्वेलित हैं।

हिंदुस्तान, आगरा के न्यूज एडिटर मनोज पमार के मुद्दे पर अब हिंदुस्तान प्रबंधन को घेरने के लिए आगरा के पत्रकारों के बीच मुहिम शुरू हो गई है। जिस तरह से हिंदुस्तान प्रबंधन ने हिंदुस्तान की महिला पत्रकार अनुराधा श्रीवास्तव के आरोपों की अनदेखी कर और सतही जांच कर मनोज को क्लीन चिट दे दी उससे सिर्फ हिंदुस्तान के ही नहीं अन्य संस्थानों के पत्रकार भी उद्वेलित हैं।

इस संबंध में एक पांच प्रश्नों का एक पत्र आगरा के पत्रकारों के बीच बांटा जा रहा है। इसमें सीधे तौर पर हिंदुस्तान प्रबंधन की काबिलियत और नीयत पर सवाल उठाए गए हैं। जिस तरह से हिंदुस्तान ने एक वरिष्ठ पत्रकार के माध्यम से मनोज के चहेतों के बयान अपने मनमाफिक लिखवाकर उसे पाक-साफ करार दे दिया उससे भी कई सवाल पैदा हो रहे हैं। अब दो अन्य महिला पत्रकारों की संस्थान में एकदम से ऊपर चढ़ने और फिर सीधे फर्श पर गिरने की कहानी भी सामने आ रही है।

इस पत्र में मनोज पमार की नीयत पर सवाल उठाते हुए पूछा गया है कि आखिर कैसे इन तीनों पत्रकारों की खबरें इतनी प्रमुखता से छपीं और फिर ऐसा क्या हुआ कि या तो यह खुद संस्थान छोड़ गई या इन्हें अलविदा कर दिया गया। यह पत्र गाहे-बगाहे सभी मौकों पर बंट रहा है। एक बार तो खुद हिंदुस्तान के कार्यक्रम में यह पर्चा बांटा गया। इसके अलावा ताज प्रेस क्लब के सदस्यों, अमर उजाला, दैनिक जागरण, डीएलए, कल्पतरू एक्सप्रेस सहित सभी प्रमुख प्रेसों के पत्रकारों को कोरियर या पोस्ट के द्वारा मिल रहा है। इसमें अनुराधा प्रकरण पर हिंदुस्तान की नेकनीयती पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खुद प्रधान संपादक शशि शेखर की सीधी नजरें होने के बावजूद हिंदुस्तान में हुए इस शोषण पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं।

हिदुस्‍तान

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shrikrishna prasad,munger,bihar

    May 7, 2011 at 3:33 pm

    It is not unusual in Dainik Hindustan newspaper.In 2001,one young photo journalist of Munger in Bihar,Seema Kumari,committed suicide at her home soon after her removal from service.Why she was removed from Hindustan,it is a matter of police investigation.Humiliation of women journalists in Dainik Hindustan is a common feature.It is also shocking that the newspaper didn’t publish her death report in the newspaper.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...