Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

महाराष्‍ट्र के आक्रोशित पत्रकारों ने कहा माफी मांगें अजित

महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भड़काऊ व अपमानजनक बयानों से बौखलाए पत्रकारों ने अब राज्यपाल के. शंकरनारायणन व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से इंसाफ की गुहार लगाई है. राज्य के सभी प्रमुख पत्रकार संगठनों के सदस्‍य राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से मिले. पत्रकारों ने इस मामले को गंभीरता से लेने, 48 घंटे में अजित पवार को माफी मांगने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के भड़काऊ व अपमानजनक बयानों से बौखलाए पत्रकारों ने अब राज्यपाल के. शंकरनारायणन व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से इंसाफ की गुहार लगाई है. राज्य के सभी प्रमुख पत्रकार संगठनों के सदस्‍य राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से मिले. पत्रकारों ने इस मामले को गंभीरता से लेने, 48 घंटे में अजित पवार को माफी मांगने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पत्रकारों को राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि वे इस मसले पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री पृथ्‍वीराज ने स्‍वयं अजित पवार से बात करने के संकेत दिए. इधर, पत्रकार हमला विरोधी समिति ने राज्य सरकार के टाल-मटोल वाले रवैये के विरोध में तीव्र आंदोलन चलाने की रणनीति तैयारी कर ली है.

राज्‍यपाल ने पत्रकारों के प्रति‍निधिमंडल से कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका को नकारा नहीं जा सकता. पत्रकारों ने राज्‍यपाल को बताया कि मीडियाकर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों और अजित पवार के रवैये को लेकर महाराष्‍ट्र सरकार गंभीर नहीं है. राज्‍यपाल से मिलने से पहले पत्रकारों का प्रति‍निधिमंडल सीएम से भी मिला था तथा नेताओं की दुष्‍प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग की. परन्‍तु मुख्‍यमंत्री ने कोई ठोस आश्‍वासन नहीं दिया.

गौरतलब है कि नांदेड की एक सभा में उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार ने मीडिया विरोधी टिप्‍पणी की थी तथा पुलिसकर्मियों को भड़काया था. जिसके बाद पुलिस वालों ने वहां मौजूद पत्रकारों के साथ बदसलूकी की व उनकी पिटाई की थी. पुलिस ने स्‍थानीय पत्रकार संगठन के अध्‍यक्ष से भी मारपीट की. राष्‍ट्रवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पत्रकारों से मारपीट की. इस घटना के बाद से ही राज्‍य भर के अखबार व टीवी पत्रकारों में नाराजगरी व आक्रोश है. मांगें पूरी न होने पर पत्रकारों ने तेज आंदोलन चलाने की बात कही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...