जलगांव : देश के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह दैनिक भास्कर द्वारा संचालित ‘दिव्य मराठी’ के जलगांव संस्करण का शनिवार को लोकार्पण हो गया। दिव्य मराठी का यह तीसरा संस्करण है। औरंगाबाद और नासिक से यह अख़बार पहले से ही प्रकाशित हो रहा है। भास्कर समूह के इस 64वें संस्करण का लोकार्पण एक भव्य समारोह में किया गया।
समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खड़से ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जल आपूर्ति मंत्री सुनील तटकरे, परिवहन राज्य मंत्री गुलाबराव देवकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल और ‘दिव्य मराठी’ के प्रधान संपादक कुमार केतकर ने कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने दैनिक भास्कर के सफर और ‘दिव्य मराठी’ के नए संस्करण के लिए जलगांव का चयन किए जाने के कारणों पर रोशनी डाली। साभार : भास्कर











