छत्तीसगढ़ में दो पत्रकारों की हत्या में असली हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तथा पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज पत्रकार आज धरना देंगे. महासमुंद जिला प्रेस क्लब के तत्वावधान में इस धरना का आयोजन किया गया है.
क्लब के अध्यक्ष कृष्णानंद दुबे ने बताया कि जिले भर के पत्रकार मौन धरना देंगे. मुख्यमंत्री की सभा के सामने पत्रकार का मौन धरना होगा. क्लब के सचिव विपिन दुबे ने कहा कि दोनों पत्रकारों के असली हत्यारों को खोजने में पुलिस लापरवाही बरत रही है, जिससे अब तक हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं लग सके. नीरज गजेंद्र ने कहा कि पुलिस की टालमटोल रवैये के कारण दोनों पत्रकारों के हत्यारे आजाद घूम रहे हैं. जिसके चलते पत्रकार नाराज हैं. आज जिले के सभी पत्रकार धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.












केशव
February 14, 2011 at 10:51 am
बडे भैया……..लगे रहो