देहरादून में एक अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार खुशबू का बैग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान चोरी हो गया. उनके बैग में लगभग चार लाख रूपये मूल्य के आभूषण रहे हुए थे. उन्होंने जीआरपी में केस दर्ज करा दिया है. यह घटना रविवार को अजमेरी गेट की तरफ चेकिंग प्वाइंट पर हुई.
खुशबू अपने देवर की शादी में शामिल होने आगरा गई थीं. रविवार को वह आगरा से दिल्ली आईं, उन्हें यहां से देहरादून जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस पकड़ना था. वे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची और जांच कराने के लिए अपना सामान स्केनर मशीन पर रखा. इसी दौरान किसी ने उनका बैग उड़ा दिया. इस बैग में उनके कीमती ज्वेलरी रखे हुए थे. उन्होंने आसपास चोर को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली. चोरी की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.











