Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

महिला शिक्षामित्र से वसूली करने गए पत्रकारों की पिटाई, मुकदमा दर्ज

महिला शिक्षा मित्र को ठगने के इरादे से गांव के एक स्कूल में पहुंचे तथाकथित पत्रकारों को ग्रामीणों ने पहले जमकर पीटा. वे शिक्षा मित्र की नियुक्ति फर्जी होने का दबाव बनाकर ब्‍लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे.  इसके बाद शिक्षा मित्र की शिकायत पर इटावा के इकदिल थाने में पुलिस ने दो ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

महिला शिक्षा मित्र को ठगने के इरादे से गांव के एक स्कूल में पहुंचे तथाकथित पत्रकारों को ग्रामीणों ने पहले जमकर पीटा. वे शिक्षा मित्र की नियुक्ति फर्जी होने का दबाव बनाकर ब्‍लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे.  इसके बाद शिक्षा मित्र की शिकायत पर इटावा के इकदिल थाने में पुलिस ने दो ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 

थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बराखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र नीलम यादव को तथाकथित पत्रकार नीरज महेरे और पारस त्रिपाठी दो दिन पहले फोन से फर्जी नियुक्ति पाने की बात कहकर दवाब में लेते हुए 20 हजार रुपये की मांग की थी. इन लोगों ने नीलम यादव से कहा था कि जिले में 400 शिक्षा मित्र फर्जी हैं. उसमें तुम भी शामिल हो यदि तुम अपना बचाव चाहती हो, तो पैसे दे दो अन्यथा अखबार में खबर प्रकाशित होने पर लाखों रुपये खर्च होंगे. नौकरी जाएगी वो अलग से.  हमसे आकर तत्काल मिलो या मानिकपुर मोड़ के पास आकर रकम दो. नीलम ने रकम देने से इनकार कर दिया. इसके बावजूद ये दोनों लोग अपने दो अन्‍य कैमरामैन साथियों के साथ गुरुवार को उक्त स्कूल पहुंच गये.

नीलम यादव ने रकम देने से मना किया तो चारों स्कूल की खामियां निकालते हुए रौब झाड़ने लगे. इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे तुरंत स्कूल पर पहुंच गए. इसके बाद चारों लोगों को घेरकर मारापीटा. कैमरामैनों ने तो खुद को किराए पर लाए जाने की बात कहकर अपनी जान छुड़ाई जबकि ये दोनों लोग मार खाने के बाद किसी तरह जान बचाकर भाग निकले. नीरज महेरे इंडिया टीवी व नई दुनिया तथा पारस तिवारी वॉयस ऑफ लखनऊ तथा हिंदुस्‍तान से जुड़े बताए जा रहे हैं.

शिक्षा मित्र नीलम यादव की तहरीर पर इकदिल थाने में नीरज महेरे तथा पारस त्रिपाठी तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध सं.- 142/11 पर आईपीसी की  धारा- 384,352,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इकदिल थाने के एसओ नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neeraj mahere

    April 30, 2011 at 7:29 pm

    एक पक्षीय खबर लिख रहा भड़ास ४ मीडिया अब विबादो में आ रहा है इटावा के पत्रकार नीरज महेरे ने भड़ास ४ मीडिया के मालिक यसबंत को भेजा नोटिस | नोटिस छापने से भडभडा रहे हैं यसबंत क्यों नहीं छापा नीरज का बयान | जबाब दें यसबंत | जबाब तो देना ही होगा | जबाब न देने पर आना होगा इटावा | नीरज महेरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...